News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: चोरी के घटना का सफल अनावरण, अवैध शस्त्र व चोरी के रुपये व एटीएम कार्ड के साथ दो गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 25, 2021  |  7:34 PM

1,734 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: चोरी के घटना का सफल अनावरण, अवैध शस्त्र व चोरी के रुपये व एटीएम कार्ड के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर । जनपद के रामकोला पुलिस ने थाना क्षेत्र में गत दिवस हुई चोरी की घटना की पर्दाफास करने में कामयाब हो गयी है।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

मिल रही जानकारी के मुताबिक जनपद में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम आज दिनांक 25.02.2021 को थाना रामकोला पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 56/2021 धारा 379 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्तगण राजेश कुमार पुत्र युगुल दत्त निवासी मूराडीह थाना धानेपुर जनपद गोण्डा,. रविन्द्र कुमार पुत्र रामप्रीत निवासी कोल्हुआ थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा को मुखबीर की सूचना पर स्टेट बैंक आफँ इण्डिया शाखा रामकोला के पास से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त राजेश उपरोक्त के पास से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा चोरी किया गया 11020/-रुपया तथा अभियुक्त रविन्द्र कुमार उपरोक्त से पास से एक अदद अवैध चाकू तथा चोरी किया गया 8900/-रुपया बरामद हुआ। दोनों अभियुक्त गणों के पास से कुल 19920/रुपया तथा 04 अदद A.T.M कार्ड, व एक अदद ग्रीन A.T.M. कार्ड, तथा दो अदद आधार कार्ड की मुल प्रति तथा एक अदद आधार कार्ड की छाया प्रति, व एक अदद पैन कार्ड की छाया प्रति, तथा चोरी मे प्रयुक्त मोटर साइकिल बजाज डिस्कवर नं0 UP.32.EV.5627 मय 09 अदद मोटर साइकिल की चाभी, बैंक पासबुक S.B.I. एक अदद, P.N.B का एक अदद तथा यूनियन बैंक का एक अदद पास बुक, तथा दो अदद मोबाइल बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 73/2021 धारा 41/411 भादवि, मु0अ0सं0 74/2021 धारा 3/25 आर्म्स् एक्ट, व मु0अ0सं0 75/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना रामकोला जनपद कुशीनगर पंजीकृत किया गया।

अभियुक्तगणों का अपराधिक इतिहासः-

1.मु0अ0सं0 56/2021 धारा 379 भादवि थाना रामकोला कुशीनगर ।
2.मु0अ0सं0 73/2021 धारा 41/411 भा.द.वि. थाना रामकोला कुशीनगर
3.मु0अ0सं0 74/2021धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रामकोला कुशीनगर
4. मु0अ0सं0 75/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना रामकोला कुशीनगर

बरामदगी का विवरण-

1.घटना मे प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल बजाज डिस्कवर नं0 UP.32.EV.5627मय 09 अदद मोटर साइकिल की चाभी
2.एक अदद नजायज तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर
3.एक अदद नाजायजचाकू
4. चोरी का कुल 19920/रुपया
5. 04 अदद A.T.M कार्ड, व एक अदद ग्रीन A.T.M. कार्ड,
6.02 अदद आधार कार्ड की मूल प्रति तथा एक अदद आधार कार्ड की छाया प्रति,
7. 01 अदद पैन कार्ड की छाया प्रति,
8. बैंक पासबुक S.B.I. एक अदद, P.N.B का एक अदद तथा यूनियन बैंक का एक अदद पास बुक ,
9. 02 अदद मोबाइल बरामद

गिरफ्तार करने वाली टीम

प्रभारी निरीक्षक करुणेश प्रताप सिंहथाना रामकोला ,उ0नि0 विशाल कुमार सिंह,उ0नि0 देशराज सरोज थाना रामकोला जनपद कुशीनगर,का0 बालेन्दुपाल ,का0 रमेश यादव,का0 श्रीकृष्ण मौर्य,का0 अतुल यादव,का0 संदीप यादव ,का0 ज्ञानप्रकाश सूर्यवंशी,म0का0 शैलजा तिवारी थाना रामकोला जनपद कुशीनगर।

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking