News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: ट्रक औऱ मोटरसाइकिल में भिड़ंत, दो घायल, एक की हालत नाजुक

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 21, 2021  |  8:21 PM

728 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: ट्रक औऱ मोटरसाइकिल में भिड़ंत, दो घायल, एक की हालत नाजुक

रामकोला/कुशीनगर | रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम उर्दहा टोला-दुबौली के पास मथौली मार्ग पर कुसम्हा की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल की रामकोला की तरफ से जा रहे ट्रक की भिड़न्नत हो गयी जिसमें बाइक पर सवार दो युवक गंभीररूप से घायल हो गए। गंभीररूप से घायल दोनों युवकों को स्थानीय लोगों ने रामकोला सीएचसी पहुंचाया।प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत नाजुक देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

प्राप्त समाचार के अनुसार शुक्रवार को दोपहर बाद रामकोला – मथौली मार्ग पर उर्दहा गांव के टोला दुबौली के पास मथौली की तरफ से आ रही बाइक एवं रामकोला की तरफ से जा रही ट्रक के आमने सामने टक्कर हो गयी।जिसमें बाइक पर सवार दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने दोनो घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामकोला पहुंचाया तथा पुलिस को सूचना दी। एक की हालत नाजुक देख डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घायल की पहचान हाटा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झंगा मंगरूआ निवासी सूरज यादव पुत्र विद्या यादव उम्र 20 वर्ष तथा दूसरे की अभिषेक यादव पुत्र दिनेश यादव उम्र 24 वर्ष ग्राम बभनौली थाना रामकोला के रूप में हुआ। जिसमें दिनेश यादव उम्र 24 वर्ष की हालत काफी नाजुक बताया गया।अभिषेक यादव अपने मामा के लड़के सूरज यादव के साथ रामकोला बलुआ में तिलक समारोह में शरीक होने जा रहा था।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking