News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने पर मार्ग दुर्घटना में बुजुर्ग समेत तीन घायल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 15, 2021  |  8:54 PM

1,181 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने पर मार्ग दुर्घटना में बुजुर्ग समेत तीन घायल

राम विहारी राव/न्यूज़ अड्डा
रामकोला/कुशीनगर । सोमवार को रामकोला थाना क्षेत्र के धर्मसमधा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार ने दो अलग -अलग जगहों पर एक 80 वर्षीय बुजुर्ग समेत तीन लोगों को अपनी चपेट में लेकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायलो को स्थानीय लोगो के मदद से इलाज हेतु सीएचसी रामकोला में भर्ती कराया गया। जहाँ पर चिकित्सको ने गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार सोमवार को दोपहर में रामकोला -पडरौना मार्ग पर पडरौना की तरफ से आ रही तेज कार ने धर्मसमधा गांव के सामने अपने आवास पर जा रहे बांकेलाल 48 वर्ष तथा उनकी पत्नी सुमित्रा 47 वर्ष  को ठोकर मार दिया जिसमें पति – पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गए। उसके बाद चालक कार लेकर भागा और वहां से कुछ दूरी पर धर्मसमधा मंदिर के सामने इन्द्रसेनवा गांव निवासी 80 वर्षीय छेदी प्रसाद को अपने चपेट में ले लिया उसके बाद अनियंत्रित हो कर एक फर्नीचर के दुकान में घुस गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी तथा घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला पहुँचाया। जहां पर सभी घायलों का इलाज हुआ तथा गम्भीर रूप से घायल बुजुर्ग को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking