News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से युवक की मौत|

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 28, 2020  |  1:18 PM

1,111 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से युवक की मौत|

राजेश कुमार चौहान/न्यूज़ अड्डा

आज की हॉट खबर- मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन...

रामकोला/कुशीनगर | रामकोला थाना क्षेत्र के मेहदी गंज निवासी कल दिन सोमवार के शाम सात बजे के करीब पडरौना कोतवाली के ग्राम बिशुनपुरा के सामने रामकोला- पडरौना मार्ग पर गुड़ बनाने वाला कड़ाह लादते समय वाहन के ठोकर से घायल युवक की इलाज के लिए गोरखपुर ले जाते समय मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को पूर्णमासी गुप्ता के क्रेशर पर काम करने वाला रामकोला थाने के मेहदीगंज निवासी राजेश पुत्र रामदुलारे 28 वर्षीय मजदूर पडरौना कोतवाली के गांव विशुनपुरा के सामने रामकोला- पडरौना हाइवे मार्ग के किनारे क्रेशर से गुड़ पकाने वाले कड़ाह को रोड के किनारे लगें मैजिक पर लाद रहा था उसी समय रामकोला के तरफ से तेज गति से रहे वाहन अनियंत्रत हो कर राजेश को ठोकर मार दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों ने गम्भीर रूप से घायल युवक को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुचाया जहा डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया, मेडिकल कालेज जाते समय रास्ते मे ही युवक ने दम तोड़ दिया ।कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking