News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: देवी भजनों पर रात भर झूमते रहे श्रद्धालु

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 24, 2022  |  4:17 PM

383 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: देवी भजनों पर रात भर झूमते रहे श्रद्धालु

रामकोला / कुशीनगर । रामकोला क्षेत्र के धुआॅटीकर बाजार में भव्य लक्ष्मी पूजन समारोह के साथ ही ग्रामवासियों ने मां भगवती की विशाल जागरण का आयोजन किया।रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक श्री गोंड ने उपस्थित देवी मां के भक्तों को बधाई देते हुए कहा कि माता रानी आप सभी की मनोकामना पूरी करें।इस प्रकार के कार्यक्रम में सभी को भाग लेनी चाहिए। ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से पूरा वातावरण शुद्ध एवं भक्तिमय हो जाता है और मन में पनप रहे विकृतियों से निजात मिलती है और घर में लक्ष्मी जी की वास होता है।इस मौके पर विधायक सहित मण्डल के पदाधिकारियों ने सैकड़ों दीप जलाकर दीपावली पर्व की शुभकामना दी।

आज की हॉट खबर- 24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी...

ग्राम वासियों द्वारा आयोजित भगवती जागरण में आए भजन गायक प्रीति कुुशवाहा एवं अन्य कलााकारों ने भक्ति गीत, देवी गीत, गणेश वंदना आदि भजनों की मीठे स्वरों में प्रस्तुति कर ऐसी समा बांधी कि रात भर श्रद्धालु उनके प्रस्तुति का रसपान कर झूमते रहे। कार्यक्रम रात भर चला।

इस अवसर पर अनूप कुमार श्रीवास्तव, डॉ0 अरुण कुमार श्रीवास्तव , रामप्रीत जायसवाल ,विनोद गुप्ता ,भोला गुप्ता सहित आयोजक मण्डल के अन्य सदस्यों के अलावा अजय गोविन्द राव शिशु,रामगोपाल गुप्ता,राधेश्याम दीक्षित, सत्यपाल गोविन्द राव,मनोहर गुप्ता,राधेश्याम पासवान, लल्लन गोविन्द  आयो,अमित गो0राव,दिनेश चन्द ,विशाल चन्द,मृत्युन्जय पाण्डेय, अमित पटेल,भोला राय,दिनेश यादव सहित भारी तादाद में देवी भक्त मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

खड्डा: कार सवारों ने नहर सड़क पर 8 राहगीरों को रौंदा, आधा दर्जन जिला अस्पताल रेफर
खड्डा: कार सवारों ने नहर सड़क पर 8 राहगीरों को रौंदा, आधा दर्जन जिला अस्पताल रेफर

खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी नहर चौराहे पर कार से भीषण हादसा खड्डा,…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking