राजेश कुमार चौहान/न्यूज अड्डा
रामकोला/ कुशीनगर | नगर पंचायत रामकोला के पूर्व सभासद राजू खरवार ने रोशनी के बदहाल ब्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि नगर में स्ट्रीट लाइटो की ब्यवस्था बड़ा ही दयनीय है जिससे नगरवासियों एवं नगर में आने वाले लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जिले में आदर्श नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त नगर पंचायत रामकोला की ब्यवस्था प्रत्येक क्षेत्र में फेल हो गई है। नगर पंचायत की जनता पिछले बोर्ड से तुलना करना शुरु कर दिया है।पूर्व सभासद राजू खरवार ने नगर के ब्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि विगत दो वर्षों से नगर में सफाई के साथ ही साथ पथ प्रकाश का हाल बहुत ही खराब है,नगर में नागरिक प्रसाधन का हाल तो इतना खराब है कि नगर नगर वासियों सहीत बाहर से आने वाले लोगो के दर्द के लिए शब्द नही है लोगो को अपनी जरूरत के लिए नगर के बाहर जाना पड़ता है।पूर्व सभासद ने नगर के पथ प्रकाश पर बताया कि रामकोला नगर से प्राचीन दुर्गा मंदिर धर्मसमधा तक तो स्थिति और भी दयनीय है शाम होते ही नगर का यह भाग अंधेरो में डूब जा रहा है, अंधेरा होने के कारण लोगो मे भय ब्याप्त है कि कही कोई अप्रिय घटना न घट जाय।नगर के समस्याओ को बार- बार नगर पंचायत कार्यालय पर अवगत कराने के बावजूद नगर पंचायत प्रशासन के कानों पर ज़ू तक नही रेंग रहा है।इस संबंध ई ओ अम्बरीष कुमार सिंह ने बताया कि हम प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने में लगे हुए दशहरा तक प्रकाश ब्यवस्था ठीक कर लिया जाएगा।
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…
रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…