रामकोला/कुशीनगर । प्रकाश पर्व दीपावली को रामकोला पुलिस ने अलग अंदाज में दिवाली मनायी।बुधवार को थाना प्रभारी निरीक्षक ने गरीब बुजुर्गों और बच्चों के साथ दीपावली मनाकर खुशियां साझा की। खाकी के इस रूप को अपने बीच पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।
दीपावली के पूर्व संध्या पर छोटी दिवाली को प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने अपने सहयोगी पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के चक चिन्तामणि गांव के मूसहर टोली के झोपड़ बस्ती में रहने वाले लोगों के बीच पहुंचे और उन्हें दिवाली की शुभकामनाओं के साथ मिठाइयां,पटाखे, मोमबत्ती व फल वितरण किये तथा मोमबत्ती जलाकर बच्चों के साथ दिवाली पर्व को साझा किया। पुलिस अधिकारियों को अपने बीच पाकर गरीब काफी उत्साहित दिखे।प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह ने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच मतभेद नहीं होना चाहिए। जनता की सहायता के लिए पुलिस हमेशा सजग प्रहरी बनी रहती है। बच्चों के खिलखिलाते चेहरे देख उनको देश का भविष्य बताया।इस अवसर पर वरिष्ठ एस.आइ.रामचंद्र सिंह यादव, हेड का0 राजनाथ सिंह, का0 शिवबदन यादव,का0अजय यादव,अंगद यादव,मनीष यादव,का0 शुभेन्दु उपाध्याय, अतुल यादव, महिला का0 शैलजा तिवारी, रामप्रकाश राय उपस्थित रहे।यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की फरमान भी यही है कि कोई गरीब परिवार दिवाली पर्व मनाने से वंचित न रहे जाय।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…