News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: बिजली का तार टूटने से एक भैंस की मौत ज्ञापन सौंप ग्रामीणो ने की, मुआवजा की मांग।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 27, 2020  |  1:22 PM

1,484 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: बिजली का तार टूटने से एक भैंस की मौत ज्ञापन सौंप ग्रामीणो ने की, मुआवजा की मांग।

राजेश कुमार चौहान/न्यूज अड्डा 

आज की हॉट खबर- मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन...

रामकोला/कुशीनगर | थाना क्षेत्र के भठही खुर्द मे लाईन का तार टूट कर भैंस के ऊपर गिरने से भैंस की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली उपकेंद्र में फोन से सूचना दी। तार टूटने से ग्रामीणों में आक्रोश है। तार टूट कर रास्ते में गिरने से बड़ा हादसा होने से बाल -बाल बच गया।
थाना क्षेत्र के भठही खुर्द मे जगदीश यादव की भैंस घर के बाहर बंधी हुई थी। भैंस के ऊपर एचटी लाईन जा रही थी। रविवार को लगभग आठ बजे अचानक बिजली की सप्लाई आ गई। एचटी लाईन में चिंगारी के साथ स्पार्किंग होने लगी। अचानक तार टूट कर भैंस के पास गिर गया। एचटी लाइन के करंट की चपेट में आने से भैंस की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने बिजली उपकेंद्र रामकोला फोन कर सूचना दी। बिजली सप्लाई बंद कर तार को हटाया गया। बिजली से हो रही क्षति से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जर्जर लाइन पर हाई टेंशन की सप्लाई चल रही है। इससे पहले भी कई पशुओं की मौत हो चुकी है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की तथा मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जनार्दन यादव ने जूनियर इन्जीनियर संदीप मिश्रा को ज्ञापन सौप मुआवजा दिलाने की बात कही साथ मे बिनोद राव रामसकल यादव ,ह्रदया नन्द रामप्रीत यादव, चंद्रिका यादव उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking