News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: शादी करके घर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 9, 2020  |  6:41 PM

1,457 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: शादी करके घर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत!
  • सुहागिनी बनी, लेकिन सपने रह गए अधूरे
  • धर्मसमधा मंदिर से शादी के बाद घर लौट रहे थे जोड़े

राजेश कुमार चौहान/न्यूज अड्डा

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

रामकोला/कुशीनगर | स्थानीय थाना क्षेत्र के रामकोला -कसया मार्ग पर धनौजी के सामने सड़क दुर्घटना टैम्पू अनियन्त्रित होकर गढ्ढे में पलटने से मौत हो गयी।मिली जानकारी के अनुसार देवरिया जिले के तरकुलवा थाने के गांव सोनौला रामनगर निवासी धर्मवीर की पुत्री काजल (20) की शादी कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के धनौजी निवासी कैलाश के पुत्र धर्मेंद्र (22) से तय हुई। शुक्रवार को लड़की, उसकी माँ , रिश्तेदारों ,बहन आँचल व भाई अमित के साथ कसया तक आयी। वहां से लड़का धर्मेंद्र अपनी माँ विद्यावती व अन्य परिजनों के साथ लड़की वालों के साथ टैम्पो से रामकोला अनुसुइया मन्दिर पहुंचे। वहां शादी से मना करने के बाद दोनों पक्ष धर्मसमधा मन्दिर पहुंचे। जहां दोनो परिवारों ने राजी खुशी से काजल व धर्मेंद्र की शादी करायी। शादी के बाद दिन के करीब 3.30 बजे दोनो पक्ष एक टैम्पो पर सवार होकर कसया के लिए चला। रामकोला थाना क्षेत्र के अमवा मन्दिर के पास चालक अचानक टैम्पो से नियंत्रण खो बैठा और टैम्पो जाकरर गड्ढे में पलट गया। टैम्पो के नीचे दब जाने के कारण धर्मेन्द्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से सभी को रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से मृतक धर्मेन्द्र की मां विद्यावती 50 को पैर टूटने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे रामकोला थाने के एसआई देशराज सरोज ने जांच पड़ताल कर धर्मेन्द्र के परिवार वालों को सूचना दिए और उनके आने का इंतजार कर रहे थे, ताकि पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जा सके।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking