News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: हर हर महादेव से गूंजा शिवालय!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 11, 2021  |  3:58 PM

870 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: हर हर महादेव से गूंजा शिवालय!

राम बिहारी राव/न्यूज अड्डा
रामकोला/कुशीनगर | महाशिवरात्रि पर्व पर गुुुरूवार को क्षेत्र के सभी शिवालय हर हर महादेव के जयघोष एवं घंटा ध्वनि से गूंज उठे। देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करने एवं दर्शन के लिए पूरी आस्था के साथ शिव भक्त बेेल पत्र ,भांग,धतूरे,पुष्प और जल से भरा पात्र हाथों में लिए मंदिरों के सामने भोर से ही कतारबद्ध खड़े थे।मंदिर परिसर में आराधना के लिए शिव भक्तों का दिनभर तांता लगा रहा।
नगर अंतर्गत लगड़ा बाबा के तपोभूमि छठ माई के पोखरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर अमवा, कुसम्हां रोड स्थित उर्दहा शिव मंदिर, धर्मसमधा मंदिर,उर्दहा कपरबथवा बाबा शिव मंदिर, पपउर,मांडेयराय,कुसम्हां ,बनहवा एवं प्राचीन शिव मंदिर मोरवन घुरहुछपरा,सनातन विश्व दर्शन मंदिर रामकोला के परिसर स्थित शिव मंंदिर समेत क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित सभी शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ लगी रही तथा एक दिन पूर्व से ही भजन कीर्तन का कार्यक्रम चलता रहा।इस अवसर पर कई शिवमंदिरों में अखण्ड कीर्तन के विसर्जन पर भण्डारे का आयोजन कर शिव भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराया गया।इस अवसर पर मंदिर परिसर में पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रही।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking