कसया/कुशीनगर । अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी के दो अलग-अलग प्रांतों असम के रोटरी क्लब गुवाहाटी मेट्रो, डिस्ट्रिक्ट – 3240 एवं उत्तर प्रदेश के रोटरी क्लब कुशीनगर, डिस्ट्रिक्ट 3120 ने ‘ इंटर डिस्ट्रिक्ट-इंटर क्लब मीटिंग ‘का आयोजन होटल नंदन, गुवाहाटी (असम) में किया। इस बैठक का उद्देश्य रोटरी सदस्यों के बीच आपसी मेलजोल एवं सामाजिक कार्यों में नए विचार, योजनाओं एवं उपलब्धि के विषय में चर्चा करना था।
रोटरी क्लब गुवाहाटी मेट्रो के सचिव रवि शंकर दत्ता एवं रोटरी क्लब कुशीनगर के सचिव वाहिद अली ने सभी सदस्यों का आपस में परिचय कराया तथा आपस मे रोटरी फ्लैग का आदान- प्रदान किया। दोनों क्लबों ने अपने रोटरी द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों का विस्तार पूर्वक उल्लेख किया। रोटरी क्लब गुवाहाटी मेट्रो के सचिव रवि शंकर दत्ता द्वारा रोटरी क्लब कुशीनगर के सदस्यों को असमिया गमछा देकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब गुवाहाटी मेट्रो के सचिव रवि शंकर दत्ता, कोषाध्यक्ष दिनेश मंगलुनिया, रंजीता लाईमेयुम एवं रोटरी क्लब कुशीनगर के सचिव वाहिद अली, निदेशक अरुण कुमार वर्मा के अलावा वरिष्ठ शिक्षक भगवंत कुमार सिंह, प्रभात कुमार चतुर्वेदी, मनोज कुमार सिंह, पयोदकांत मिश्र, ध्रुव नारायण सिंह, अशोक कुमार गोंड, अरविंद कुमार सिंह एवं अनुज कुमार सिंह उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…
कुशीनगर। जिले से होकर गुजरने वाले एनएच-27 पर चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्य में भ्रष्टाचार…
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…
कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…