News Addaa WhatsApp Group

लाइन हाजिर किए गए थानेदार का मामला; अब एसपी ने पूरे थानें को किया निलंबित, पढ़े इनपर हुई कार्यवाई

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 11, 2021  |  6:44 PM

2,152 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लाइन हाजिर किए गए थानेदार का मामला; अब एसपी ने पूरे थानें को किया निलंबित, पढ़े इनपर हुई कार्यवाई

बस्ती ।कोरोना गाइडलाइन्स का उल्लंघन कर लाइन हाजिर किए गए थानेदार के विदाई समारोह आयोजित कर उसमें ढोल-नगाड़े की धुन पर नाचना कई पुलिसकर्मियों को महंगा पड़ गया। बस्ती के एसपी ने लाइन हाजिर थानेदार समेत पूरे थाने के 15 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

आज की हॉट खबर- होली में ‘छलका’ कुशीनगर, शराब बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड —...

दरअसल ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान ब्लॉक परिसर में बवाल होने पर थानेदार शमशेर बहादुर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया था। कोरोना गाइडलाइन्स का मज़ाक उड़ाते हुए थानेदार की विदाई के लिए पुलिसकर्मियों ने पार्टी कर डाली। पार्टी में दारोगा और सिपाहियों ने बैंड बाजे की धुन पर खूब नाच- गाना किया। सभी पुलिसकर्मियों ने गाजे-बाजे के साथ थानेदार को विदाई दी ,लेकिन जब डांस पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो एसपी ने कड़ी कार्रवाई कर दी। एसपी बस्ती आशीष श्रीवास्तव ने मामले में सख़्त कार्यवाई करते हुए पूरा थाना सस्पेंड कर दिया।उन्होंने बताया कि थानेदार की धूमधाम से विदाई को पुलिस आचरण के खिलाफ मानते हुए सख़्त कार्रवाई की गई है।

अनुशासनहीनता पर निलंबित हुए 15 पुलिसकर्मी

सस्पेंड होने वालों में लाइन हाजिर थानेदार शमशेर बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक भीम सिंह, अजय सिंह और रिजवान अली, सिपाही प्रमोद भारती, मनोज यादव, ऋषिकेश सिंह, यशवंत यादव, शुभम मिश्रा, ऋषभ कुमार, सौरभ सिंह, सतीश यादव, महिला कास्टेबल कीर्ति सिंह, ज्योति सिंह के साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटर आशुतोष धर द्विवेदी भी शामिल हैं। इस सभी के खिलाफ़ कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन का मामला भी दर्ज कराया गया है।

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking