कसया/कुशीनगर ।बुध्द इण्टर कालेज कुशीनगर में वेतन भोगी सहकारी ऋण समिति की एक आवश्यक बैठक शनिवार को विद्यालय परिसर में अध्यक्ष प्रधानाचार्य इम्तियाज अहमद खान की अध्यक्षता में हुई|समिति के सचिव प्रवक्ता भूगोल विभाग सुरेश प्रसाद गुप्त ने बताया कि अब उ. प्र. जिला सहकारी बैंक कसया से वेतन भोगी अध्यापकों, कर्मचारियों को 20 लाख तक ऋण मिलेगा| समिति के खाते का संचालन अध्यक्ष एवं सचिव दोनों संयुक्त रूप से करेंगे| सभी को 5 प्रतिशत शेयर भी जमा करना पड़ेगा| इस ऋण पर साधारण ब्याज देना पड़ेगा|
कार्यकारी संचालन समिति में जगदीप सिंह, कृष्ण कुमार त्रिपाठी एवं अरूण कुमार को नामित किया गया है| शम्भू राव, सुभाष चंद पाण्डेय,अरविंद राव, राजेश राय,ब्रजलाल शर्मा, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, अशोक कुमार चौरसिया,अनिल दूबे, शिवेन्द्र पाण्डेय, जमीर अहमद सिद्दीकी, शम्भू शरण श्रीवास्तव, शिवानन्द धर दूबे, राजेश राम, उपेन्द्र प्रसाद, सुधीर कुमार, नागेन्द्र पाण्डेय, किशन ,दिलीप कुमार उपस्थित रहे|
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…