News Addaa WhatsApp Group Join करें

शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Mar 23, 2026  |  8:53 PM

156 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल  WhatsApp
Responsive image

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार होने की जानकारी होने पर पीजी कॉलेज कप्तानगंज के प्रबंधक एसपी सिंह व प्रधानाचार्य संगीता सिंह ने 23 मार्च सोमवार के दिन शहीद दिवस पर शहीदों को याद करते हुए मदद के लिए अपने हाथ को आगे बढ़ा पत्रकार को ट्राई साइकिल भेंटकर शहीदों को याद करते हुए नमन किया गया l

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा बोदरवार निवासी राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा समाचार संकलन के लिए वाइक से कहीं जा रहे थे l कि उनकी बाइक फिसल गई और शर्मा बोदरवार से मठिया जाने वाली सड़क पर गिर गए l जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गए l पत्रकार शर्मा को वाइक से गिर कर चोटिल होने की सूचना पर स्थानीय क्षेत्र के पत्रकार साथियों संग ग्रामीण व परिजन उपचार के लिए शर्मा को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचे l वहाँ पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर भेज दिया गया l पत्रकार शर्मा के सिर में गंभीर चोट आने के कारण दायीं तरफ का पूरा हिस्सा पारलाइसिस हो गया है l जिनका गोरखपुर के एक निजी चिकित्सालय से उपचार चला l

और मौजुदा समय में पत्रकार विश्वनाथ शर्मा बोदरवार में अपने घर आ गए हैं l और आज भी घर से इनका उपचार हो रहा है l भर्ती के समय इलाज के दौरान अनेक पत्रकार साथियों द्वारा इनका सहयोग किया गया l और मौजुदा समय में भी गंभीर बीमारी से जूझ रहे पत्रकार शर्मा की मदद के लिए समाज सेवी लोगों ने भी अपने हाथ को बढ़ाने का कार्य किया है l इसी कड़ी में शर्मा की विवशता को देखते हुए पीजी कॉलेज के प्रबंधक एसपी सिंह द्वारा कलम के सिपाही विश्वनाथ शर्मा को ट्राइसाइकिल उपहार स्वरूप भेंट किया गया है l

इस अवसर पर गोजए व प्रेस क्लब के पदाधिकारी, पत्रकार दिनेश यादव, बेचू बीए, नवजीत सिंह, अभिषेक पाण्डेय, यागवेन्द्र मिश्र, राकेश शर्मा, गौतम गुप्ता सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking