News Addaa WhatsApp Group

शिक्षा दान सभी दान में सर्वश्रेष्ठ -प्रो. निगम मौर्य…बच्चों में वितरित किया गया शिक्षण सामग्री

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 14, 2023  |  4:30 PM

45 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शिक्षा दान सभी दान में सर्वश्रेष्ठ -प्रो. निगम मौर्य…बच्चों में वितरित किया गया शिक्षण सामग्री
  • प्राथमिक विद्यालय भठही राजा में हुआ आयोजन

कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के ग्राम भठही बाबू में शनिवार को यशवर्धन राय मेमोरियल फाउंडेशन ने अपनी स्थापना के एक वर्ष पूरे होने पर गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षण सामग्री वितरण समारोह का आयोजन कर विद्यालय के बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर इत्यादि वितरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन से हुआ।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

कार्यक्रम को संबोधित करते बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के बीएड विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ0 निगम मौर्य ने कहा कि शिक्षा दान सभी दान में सर्वश्रेष्ठ है क्योंकि इसके माध्यम से हर लक्ष्य की प्राप्ति संभव है।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग के मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल ने शिक्षण सामग्री वितरण हेतु फाउंडेशन की सराहना करते हुए बच्चों से शिक्षण सामग्री के समुचित उपयोग की बात कही।
फाउंडेशन के उप प्रबंधक उपेंद्र राय ने बच्चों को पढ़ने और आगे बढ़ने का मंत्र देते हुए आगे भी जरूरत पड़ने पर सामग्री उपलब्ध कराने को कहा।
कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक डॉ0 हरिओम मिश्र, अतिथियों का स्वागत प्रधानाध्यापिका शैलवी वर्मा, आभार शिक्षक राजू कुमार ने किया।

इस अवसर पर डॉ0 सौरभ द्विवेदी, ग्राम प्रधान सुभाष कान्दू, प्रकाम्य चतुर्वेदी, प्रवीण राव, कृष्णमोहन गौड़, हरगोविंद राव, पेशकार गौड़, किशन, अमन, आशा देवी, रूपा देवी, चंद्रावती देवी इत्यादि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ भव्य शुभारम्भ
नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ भव्य शुभारम्भ

हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के…

विश्व गौरैया दिवस की पूर्व संध्या पर रोटरी क्लब की अनूठी पहल, कृत्रिम घोंसलों से दिया संरक्षण का संदेश
विश्व गौरैया दिवस की पूर्व संध्या पर रोटरी क्लब की अनूठी पहल, कृत्रिम घोंसलों से दिया संरक्षण का संदेश

कसया, कुशीनगर। विश्व गौरैया दिवस के पूर्व संध्या पर गुरुवार को कसया स्थित कलश…

होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह
होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

तमकुहीराज , कुशीनगर।राजनीतिक और सांस्कृतिक समागम के साथ वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में होली…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking