News Addaa WhatsApp Group Join करें

होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 19, 2026  |  5:35 PM

407 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह WhatsApp
Responsive image
तमकुहीराज , कुशीनगर।राजनीतिक और सांस्कृतिक समागम के साथ वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें राजनीतिक हस्तियों, समाजसेवी, गायक, जनप्रतिनिधियों, मीडियाकर्मियों के साथ प्रबंन्धक बबलू राय व वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव राय ने अंगवस्त्र देकर अबीर व फूलो के साथ  होली मनाई।  मशहूर भोजपुरी गायक गोलू राजा, शिल्पी  राज व अभिषेक सिंह आदि लोक गायको ने होली के गीतों व भजनों से महफ़िल में शमा वाध दी ।
     तमकुहीराज क्षेत्र के वैष्णवी महाविद्यालय राजपुर राजा में राजनीतिक हस्तियों और सिने कलाकारों के साथ होली मिलन सहभोज कार्यक्रम  में होली की मस्ती, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक संगीत और स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ भाईचारे का जश्न मनाया गया। इस समारोह में पूर्व राज्यमंत्री डा. पीके राय, पूर्व विधायक पंडित नंद किशोर मिश्र,विधायक डा. असीम कुमार राय, पूर्व एमएलसी रामाशीष राय, पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय, लोक गायक और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, मीडिया कर्मी, समाजसेवियो ने भाग लेकर सामाजिक एकता और संस्कृति को बढ़ावा दिये। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोलू राजा, शिल्पी राज व अभिषेक सिंह की मंचीय प्रस्तुति व सम्मान कार्यक्रम, अतिथियों पर पुष्पवर्षा, बेहतरीन सजावट, व स्वादिष्ट व्यंजन रहे।
 विद्यावती देवी महाविद्यालय तमकुहीराज के प्रबंन्धक एवम आयोजक बबलू राय ने कहा कि यह मिलन समारोह सभी के साथ द्वेष भुलाने और प्रेम व एकता का संदेश देने का एक माध्यम है। ये समारोह विशेष रूप से सामुदायिक जुड़ाव और उत्सव के माहौल को बढ़ाने के लिए आयोजित हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश चन्द्र यादव,सुधीर सिंह , गुड्डू राय , राजेश यादव , मारकण्डेय सिंह सहित अन्य लोग भी पूरा सहयोग दिया

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking