News Addaa WhatsApp Group

स्कॉलरशिप पाए अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्कॉलर शिप योजनाओं पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 23, 2021  |  5:21 PM

348 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
स्कॉलरशिप पाए अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्कॉलर शिप योजनाओं पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम 

स्कॉलरशिप पाए अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्कॉलर शिप योजनाओं पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम 

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

कुशीनगर ।आओ मिलकर स्कॉलरशिप पायें अभियान के अंतर्गतकेंद्र सरकार और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण,पिछड़ा वर्ग कल्याण और श्रम विभाग द्वारा मिलने वाले स्कॉलरशिप योजनाओं के बारे में बाबुराम इंटर कॉलेज के 9वीं से 12वीं के बच्चों के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन एक्शन एड के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम में स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करते समय किन किन बातों का ध्यान रखना है तथा किन किन दस्तावेजों की जरूरत होगी। इसपर जानकारी देते हुए कॉलेज के अध्यापक सुरेंद्र प्रसाद कहे की स्कॉलर शिप आवेदन में आधार कार्ड, मार्कशीट, बैंक पासबुक, फोटो, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज की जरूरत पड़ती है और उन सभी डाकूमेन्टस में एक ही प्रकार का नाम और स्पेलिंग होना चाहिए व किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए।

    रामवृक्ष गिरि जिला समन्वयक एक्शन एड ने कहा की स्कॉलर शिप पर बच्चों का पहला अधिकार है जिससे अपनी शिक्षा जारी रखने में सहयोग मिलता है। परंतु अधिकतर बच्चे जानकारी के अभाव में आवेदन नहीं कर पाते हैं। हम लोगों का प्रयास है की शत प्रतिशत बच्चे अपना आवेदन स्कूल के साथ मिलकर भरें।

विदित हो की एक्शन एड एसोसिएशन 5 राज्यों के 67 जनपद में स्कॉलर शिप जागरूकता कार्यक्रम चला रही है जिससे कोई भी बच्चा पैसा के अभाव में पढ़ाई से वंचित न हो। सभी बच्चों को स्कॉलरशिप का लाभ मिल सके।

इस कार्यक्रम में अकिलेष कुमार गौतम, कॉलेज के प्रिंसिपल महातम कुहवाहा और शिक्षकगण तथा 600 के लगभग छात्र छात्राएं सम्लित रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking