News Addaa WhatsApp Group Join करें

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Feb 20, 2026  |  8:41 PM

251 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा  WhatsApp
Responsive image

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर रामकोला नगर पंचायत अन्तर्गत स्थित माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार एवं विकास को लेकर उन्हें एक पत्रक सौंपा है।

आपके लिए और..- साइबर ठगों से बचाव के गुर, बेटियों को करियर का...

विधायक ने अपने पत्र के जरिये अवगत कराया कि रामकोला स्थित माँ धर्मसमधा मंदिर क्षेत्र की लोक आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां वर्ष भर लाखों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर परिसर में अक्सर मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन भी होता रहता है।

ऐसे में मंदिर का जीर्णोद्धार, नवीनीकरण तथा परिसर से जुड़े पोखरी का सौंदर्यीकरण अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने मुख्यमंत्री से मंदिर परिसर में विवाह भवन के निर्माण की भी मांग की, ताकि स्थानीय लोगों को सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिल सके। विधायक ने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। विधायक ने इस संबंध में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध भी किया।

विधायक विनय प्रकाश गोड़ के साथ पूर्व मंडल उपाध्यक्ष मनोज गोविन्द राव लल्लन बाबू, सभासद आलोक गुप्ता,अनिल गोविन्द राव मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking