News Addaa WhatsApp Group

1 अगस्त का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 1, 2020  |  2:23 AM

973 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
1 अगस्त का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

मेष राशि :
आज भाग्य आपके पक्ष में है। लॉटरी जीतने या सट्टा बाजार में लाभ हासिल करने की अच्छी संभावना हैं। पूरे दिन सक्रिय और प्रसन्न महसूस करेंगे। व्यावसायिक निर्णय, निवेश और विवादों को निपटने के लिए अच्छा समय है। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों से दो कदम आगे रहेंगे। नौकरी के लिए दिए गए इंटरव्यू अच्छे परिणाम देंगे।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

वृष राशि:
आज भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। आप जिस काम को हाथ में लेंगे उसमें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेंगे। पारिवारिक जीवन भी खुशहाल रहेगा। दांपत्य जीवन में आज सुख भरे पल आ सकते हैं। प्रेम जीवन में आज समस्या का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के मोर्चे पर भी आप कमजोर रहेंगे।

मिथुन राशि:
निजी जीवन में चल रहे तनाव आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। नकारात्मक सोच आपके मन को परेशान करेगी। यात्रा करते समय दुर्घटना की संभावना है। नशे की हालत में वाहन न चलाएं। प्रेम संबंधों में आज उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपने करीबी लोगों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।

कर्क राशि :
आज कार्यक्षेत्र में काफी व्यस्त रहेंगे। ऑफिस में काफी काम हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशनुमा दिन रहेगा। लव लाइफ में प्रियतम से संबंध बिगड़ सकते हैं। विदेश जाने की दिशा में प्रयास सफल हो सकते हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। संतान के कार्यों में उन्नति के योग हैं।

सिंह राशि :
आज धन लाभ के अवसर मिलेंगे। उन्नति और तरक्की के योग हैं। आत्मविश्वास की कमी न होने दें। सामाजिक मेलजोल में दिन बीतेगा। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। कोई अहम निर्णय लेने से पहले बड़ों की सलाह अवश्य लें। काम से संबंधित छोटी यात्राएं दिन के अधिकांश भाग के लिए आपको व्यस्त रखेंगी।

कन्या राशि :
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन साबित होगा। आपकी ज़रूरतें आराम से पूरी होंगी। भूमि-आवास की समस्याओं में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय सामान्य चलेगा। लव पार्टनर के साथ पूरा वक्त बिताने का मौका मिलेगा जिससे दिन खुशनुमा बीतेगा। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। आपका स्वास्थ्य थोड़ा सा कमजोर हो सकता है।

तुला राशि :
आज का दिन आपके लिए कुछ बड़ी सफलता लेकर आ सकता है। आपके मनचाहे कार्य पूरे होंगे। आपकी बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी। बुजुर्गों को धन लाभ होगा। व्यापार में लाभ के योग बने रहेंगे। अपनी बेहतरी के लिये मेहनत जारी रखनी होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएग। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। किसी खास दोस्त अथवा रिश्तेदार से अनबन हो सकती है।

वृश्चिक राशि :
आज का दिन आपको थोड़ा बेचैन या चिड़चिड़ा बना सकता है। कोई परेशानी चल रही है तो जल्द ही हल होगी। आपके जीवन में कई रुके हुए काम बन जाएंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। आपका मन नए कार्यों को लेकर उत्साहित होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है, परीक्षा में अच्छा फल मिलेगा।

धनु राशि :
आज आपको कुछ अच्छी सूचनाएं मिल सकती है। करियर में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने के संकेत सितारों से मिल रहे हैं। आपको धन लाभ भी होगा। आपको परिवार का पूरा सुख मिलेगा। जीवनसाथी के बीच तालमेल बना रहेगा और रिश्तों में मजबूती आयेगी। संतान के साथ भी रिश्ते बेहतर होंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। खर्च में कमी लाएं।

मकर राशि :
आपकी लोकप्रियता अपने चरम पर होगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपके दुश्मन आपका कुछ नहीं बिगड़ पायेंगे। बहुत महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क स्थापित कर सकतें हैं। आर्थिक पक्ष यथावत रहेगा। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। आपको निर्णय लेने में असुविधा रह सकती है। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें।

कुंभ राशि :
आपके लिए नया अवसर सामने होगा। पारिवारिक और सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी। कुछ अच्छे मौके भी मिलेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। निर्णय लेने से पहले गहराई से विचार करें।

मीन राशि :
दिन खुशियों से भरा रहेगा। धन लाभ के योग है। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। कोई अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है। आपके किसी प्रयास को लोगों की तारीफ और सम्मान मिल सकता है। आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। दिनभर कार्य की व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking