कसया/कुशीनगर। कार्यालय विकास आयुक्त हस्त शिल्प, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली व मदर टेरेसा फाउंडेशन देवरिया द्वारा म्यांमार मन्दिर परिसर में 10 दिवसीय आयोजित हस्त शिल्प प्रदर्शनी का उद्घाटन बतौर मुख्यअतिथि सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे व पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने किया और प्रदर्शनी का अवलोकन विशिष्ट जनों के साथ किया।
अपने संबोधन में सांसद श्री दुबे ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार स्किल डेवलपमेंट को लेकर कदम उठा रही है। हस्त शिल्प को बढ़ावा देने से रोजगार बढ़ेगा। प्रदर्शनी को जिला मुख्यालय, धार्मिक स्थानों पर आयोजित करने पर जोर दिया ताकि हस्त शिल्पियों, महिला समूहों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। विशिष्ट अतिथि श्री मणि ने हस्त शिल्प के प्रोत्साहन पर अपने विचार रखे। प्रदर्शनी में गाजीपुर का जूट वाल हैंगिंग, बनारसी साड़ी, बनारस के वुडन टॉयज, वुड कार्विंग प्रोडक्ट, गोरखपुर का टेराकोटा, देवरिया का क्रोशिया, कुशीनगर का मूँज शिल्प एवं सहारनपुर के लकड़ी के बने हुए आकर्षक उत्पाद लगाए गए हैं।
दौरान उप जिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव, हस्तशिल्प संवर्धन अधिकारी हस्तशिल्प सेवा केंद्र वाराणसी रामजी त्रिपाठी, मदर टेरेसा फाउंडेशन के सचिव उदय प्रताप सिंह , परियोजना अधिकारी श्रीमती गौरी सिंह, सतीश मणि त्रिपाठी, चमन यादव, सांसद मिडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, संतोष दुबे, शशि मणि त्रिपाठी, राकेश जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, ओमप्रकाश वर्मा, चन्द्र प्रकाश दुबे, विनोद गिरी, नीतेश यादव, संजीव दूबे, चन्दन शर्मा, अमय गुप्ता, दीपक पाण्डेय, जगदीश मिश्रा, विपुल दूबे, नीतेश सिंह राजपूत अनिल मल्ल सुमीत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…
कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…