News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 22, 2026  |  4:56 PM

513 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब की खेप के साथ एक अंतरप्रांतीय शराब तस्कर को दबोच लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करी के नेटवर्क में हड़कंप मच गया है। पकड़े गए तस्कर से मिली अहम जानकारियों के आधार पर अब पूरे गिरोह तक पहुंचने की तैयारी तेज हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज गिरिजेश उपाध्याय को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप हाईवे के रास्ते बिहार ले जाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने चौकी प्रभारी कस्बा तमकुहीराज महेश मिश्र, हेड कांस्टेबल सर्वजीत यादव, आरक्षी शिवबदन यादव और आरक्षी नीतीश सिंह की टीम गठित कर हाईवे पर सघन चेकिंग शुरू करा दी।
इसी दौरान चौकी प्रभारी महेश मिश्र क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि हरिहरपुर पार्किंग स्थल के पास एक संदिग्ध चार पहिया वाहन (आई-ट्वेंटी, DL12CN8163) नजर आया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रोककर तलाशी ली, तो कार के अंदर शराब का जखीरा देख सब चौंक गए।
तलाशी में कुल 164 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसमें 108 बोतल ‘रॉयल स्टेज’ और 56 बोतल ‘रॉयल ग्रीन’ (प्रत्येक 750 एमएल) शामिल हैं। कुल मिलाकर 123 लीटर शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।
पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान परमेश्वर साहनी पुत्र सुकेश्वर साहनी निवासी जीवधारा बाजार, थाना पिपराकोटी, जनपद मोतिहारी (बिहार), उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में हुई है।

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

बोले चौकी प्रभारी:

चौकी प्रभारी महेश मिश्र ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अंतरप्रांतीय शराब तस्कर है। पूछताछ में उससे कई अहम इनपुट मिले हैं, जिससे हरियाणा निर्मित शराब तस्करी से जुड़े बड़े नेटवर्क तक पहुंचने का रास्ता साफ हुआ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर इस अवैध कारोबार को जड़ से खत्म किया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking