News Addaa WhatsApp Group

स्थापित हुआ 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर, लो-वोल्टेज व ओवरलोड से मिलेगी निजात

सुनील नीलम

Reported By:

Jul 20, 2024  |  5:21 PM

67 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
स्थापित हुआ 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर, लो-वोल्टेज व ओवरलोड से मिलेगी निजात
  • गुरवलिया बिजली उपकेंद्र का मामला
  • विधायक, एक्सियन व एसडीओ की उपस्थिति में संपन्न हुआ पूजन कार्य
  • रविवार से नियमित मिलेगी आपूर्ति, उपभोक्ताओं में हर्ष

तुरकपट्टी । 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र गुरवलिया से जुड़े राजापाकड़ व विजयपुर फीडरों के लिए क्षमता वृद्धि के क्रम में 5 एमवीए के स्थान पर 10 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर की स्थापना का कार्य शनिवार को संपन्न हुआ। अब उपकेंद्र से आपूर्ति के दौरान लो-वोल्टेज व ओवरलोड से निजात मिलेगी। रविवार से नए ट्रांसफार्मर से नियमित आपूर्ति शुरु हो जाएगी।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा की पहल पर विभाग द्वारा उक्त ट्रांसफार्मर की स्थापना की गई। शनिवार को आगरा से ट्रक पर लोड कर उक्त ट्रांसफार्मर लाया गया जिसे हाइड्रा मशीन से ट्रांसफार्मर के लिए निर्मित चबूतरे पर अनलोड किया गया। विधायक ने एक्सियन आरके सिंह, एसडीओ चंदन सिंह, जेई योगेश गुप्ता व गोरखपुर से आए सेकेंडरी जेई मनीष कुमार की उपस्थिति में विधिवत पूजन कर स्थापना कार्य का शुभारंभ किया। विधायक ने उपकेंद्र परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी ओवरलोड होने वाले ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि हेतु प्रस्ताव भेजा गया है।

इस दौरान डा. डीएन कुशवाहा , संविदाकर्मी राजीव कुमार सिंह, अभिषेक शाही, प्रमोद, राजू, हरेंद्र, सूरज, रामेश्वर समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking