कसया/कुशीनगर। छठीं कक्षा में पढ़ने वाले आरव भारद्वाज (10) ने 14 अप्रैल को मणिपुर के मोइरांग से अपनी यात्रा शुरू की है। यहीं पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की इंडियन नेशनल आर्मी (आईएनए) ने 14अप्रैल 1944 को तिरंगा लहराया था।
जिस उम्र में बच्चे आमतौर पर टेलीवीजन व मोबाइल फोन पर कार्टून व गेम खेलने में व्यस्त होते हैं,उस उम्र में दिल्ली का 10 साल का आरव भारद्वाज साइकिल से 2500 किलोमीटर के सफर पूरा करने के लिए यात्रा के 19वें दिन मंगलवार को कुशीनगर जिले के कसया नगर पहुंचा। जहां पर आरव उसके साथ उसके डॉक्टर पिता अतुल भारद्वाज सहित दादाजी मित्र सैन भारद्वाज,रोहताश कुमार भारद्वाज व मित्र जेसपर बलसारा का एसएचओ सुधीर कुमार सिंह ने माल्यार्पण किया व बुके भेंटकर स्वागत किया। आरव अपने इस यात्रा के जरिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस का संदेश देकर लोगों में देशप्रम का अलख जगा रहे हैं।
आरव ने कहा कि वह भारत की स्वतंत्रता के लिए नेताजी के संघर्ष व योगदान से प्रेरित हैं। उसने कहा कि जब मैं कक्षा दूसरी में था,मेरे दादाजी ने मुझे देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में कहानियां सुनाना आरंभ किया था। उन्होंने मुझे देश की स्वतंत्रता संग्राम के बारे में कई किताबें पढ़ने को दीं। इससे मैं नेताजी और देश के लिए उनकी लड़ाई से प्रेरित हुआ।देश की आजादी के 75वें साल और नेताजी की 125वीं जयंती पर मैं कुछ करना चाहता था।
आरव ने कहा कि उनके परिवार में उनके पिता के साइकिल यात्रा पर जाने के विचार का समर्थन किया। यह अभियान दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक स्थल पर पहुंचकर समाप्त होगा। इसका मकसद राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाना है। आरव ने कहा कि वह भविष्य में सेना में शामिल होना चाहता है। मैं देश की सेवा करना चाहता हूं।
इस मौके पर एसएसआई हरेराम यादव, कस्बा चौकी प्रभारी संजय सिंह,एसआई विवेक पांडेय,कुशीनगर चौकी इंचार्ज शर्मा सिंह यादव,संजय यादव, राजेश सिंह, शेरबहादुर सिंह, शालिनी मिश्रा, शीलू द्विवेदी, प्रिया सिंह, पूनम चौधरी, शशिबाला आदि मौजूद रहीं।
खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर चोरी के दर्ज मुकदमे…
कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
कुशीनगर । तरयासुजान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार में छिपाकर…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है,…