News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Apr 13, 2026  |  7:18 PM

163 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग मदद के लिए तुरंत मौके पर पहुंचे।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

जानकारी के अनुसार, देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर गौनरिया निवासी जय प्रकाश गौंड (45 वर्ष) अपनी मां कलमी देवी (75 वर्ष) को उनके ननिहाल हाटा नगर के पगरा से वापस घर लेकर आ रहे थे।

इसी दौरान हाटा थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग चौराहे पर सामने से आ रही एक अज्ञात बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मां-बेटा दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हाटा पहुंचाया। लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही कलमी देवी की मौत हो गई।

सीएचसी हाटा में डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल जय प्रकाश गौंड के पैर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात बाइक सवार की तलाश की जा रही है। इस हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking