News Addaa WhatsApp Group Join करें

तस्करों की चाल नाकाम : बिहार सीमा से पहले पकड़ी गई लग्जरी कार में शराब तरयासुजान पुलिस की कार्यवाही, कार सहित छः लाख रुपए की शराब बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 13, 2026  |  7:48 PM

688 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तस्करों की चाल नाकाम : बिहार सीमा से पहले पकड़ी गई लग्जरी कार में शराब तरयासुजान पुलिस की कार्यवाही, कार सहित छः लाख रुपए की शराब बरामद

कुशीनगर । तरयासुजान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार में छिपाकर ले जाई जा रही हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की है। तस्कर कुछ ही पलों में बिहार सीमा में प्रवेश करने वाले थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उनकी योजना नाकाम हो गई। पुलिस को देखकर तस्कर कार को कच्चे रास्ते पर छोड़कर फरार हो गए।

आपके लिए और..- 25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना...

जानकारी के अनुसार, चौकी प्रभारी तीनफीडिया शिवम द्विवेदी अपनी टीम आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार, रविंद्र यादव, कृष्ण कुमार और सूरज के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान रामपुर बंगरा की ओर से बिहार के गोपालगंज जिले की पकड़ी सीमा की दिशा में एक टाटा इटियोस कार तेज रफ्तार में आती दिखी। पुलिस टीम को देखते ही चालक ने गाड़ी मोड़कर भागने की कोशिश की। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा किया। तस्कर कच्चे रास्ते पर गाड़ी दौड़ाते रहे, लेकिन अंततः कार छोड़कर भाग निकले।

पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखी गई कुल 120 सीसी (प्रत्येक 750 एमएल) हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब—कुल 90 लीटर (रॉयल ग्रीन व्हिस्की)—बरामद हुई। बरामद शराब और टाटा इटियोस कार (रजिस्ट्रेशन नंबर DL10 CE2298) सहित कुल अनुमानित कीमत लगभग 06 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामदगी के आधार पर थाना तरयासुजान में मु0अ0सं0 81/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

क्या कहते हैं प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान..!

इस बरामदगी पर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राम सहाय चौहान ने बताया कि बरामद शराब और वाहन की कुल कीमत लगभग छह लाख रुपये है। पुलिस टीम की सतर्कता से यह सफलता मिली है। तस्कर फरार हैं, लेकिन वाहन के कागजात के आधार पर उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा। सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय नेटवर्क की भी जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking