News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर में एक बार फिर जेट्रोफा फल खाने से 20 बच्चे हुए बीमार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 15, 2023  |  9:52 PM

1,530 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में एक बार फिर जेट्रोफा फल खाने से 20 बच्चे हुए बीमार

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र कसया व फाजिलनगर ब्लॉक के अवरवा सोफी गंज में जेट्रोफा फल खाने से बीमार हुए 20 बच्चों को सीएचसी फाजिलनगर में भर्ती कराया गया तथा तत्काल उपचार प्रदान किया गया।

उपजिलाधिकारी कसया रत्निका श्रीवास्तव,मुख्य चिकित्साधिकारी कुशीनगर सुरेश पटारिया व तहसीलदार कसया मान्धाता प्रताप सिंह सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच कर बच्चों की स्थिति को देखा। मुख्यचिकित्साधिकारी ने सभी बच्चों को स्वस्थ एवं खतरे से बाहर है बताया ।

क्या है जेट्रोफा फल: जेट्रोफा में एक तरह का टॉक्सिन होता है। इससे मसल्स रिएक्शन होता है। छोटे बच्चे अगर एक फल तोड़कर उसमें का तीन बीज भी खा लें तो उन्हें उल्टी, पेट दर्द, दस्त व गर्मी लगने लगती है। ऐसे बच्चों को तत्काल चिकित्सक को दिखाना उचित रहेगा। स्वस्थ व्यक्ति भी तीन फल खा ले तो उसे भी यहीं समस्याएं हो सकती है। एक फल में चार बीज होता है। कई बार समय से इलाज न होने पर स्थिति गंभीर हो जाती है। जागरूकता सबसे ज्यादा जरूरी जेट्रोफा के पौधे और उसके बीज के बारे में जन-जागरूकता जरूरी है। यह बच्चों को पता होना चाहिए कि जेट्रोफा के बीज खाने से शरीर को नुकसान पहुंचता है। जैसे धतूरा भी विषैला होता है लेकिन, घर-घर में इसके असर की जानकारी लोगों को है। बच्चा भी जानता है कि इसके खाने से नुकसान है। ठीक इसी प्रकार जेट्रोफा के बारे में जानकारी फैलाना जरूरी है।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking