News Addaa WhatsApp Group

4 अगस्त का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 4, 2020  |  5:23 AM

853 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
4 अगस्त का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

मेष:
आज के दिन आपकी राशि में शुभ योग हैं। कार्य पूरे होंगे, लेकिन दिन काफी व्‍यस्‍त रहेगा। थकान का अनुभव होगा। संभव है कि आज के दिन आपको कोई विशेष व्‍यवस्‍था बनानी पड़ जाए। आज कोई भी ऐसा कार्य हाथ में न लें, जिसको लेकर आपके मन में जरा भी संदेह हो। जमीन और रुपये-पैसे से जुड़ा कोई फैसला सोचसमझकर लें। आज भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:-
आपकी राशि का स्वामी शुक्र मिथुन राशि में संचार कर रहा है। आज का दिन इस योग की वजह से आपके लिए शुभ माना जा रहा है। आपको मान-सम्‍मान और पद प्रतिष्‍ठा का लाभ होगा। आज आपको कहीं से रुके धन की प्राप्ति होने से मन में हर्ष होगा और कार्य पूर्ण होंगे। आज चन्द्रमा भी नवम भाव में सुख शान्ति कारक है। व्यवसाय के क्षेत्र में नये सहयोगी मिलेंगे। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:-
आज का दिन आपका काफी भागदौड़ और व्‍यस्‍तता के साथ बीतेगा। आज आपको विशेष प्रकार की चिंता हो सकती है। आज आप परिवार के किसी सदस्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर परेशान हो सकते हैं। आज आपके घर मेहमान का आगमन भी हो सकता है और वह कुछ दिनों के लिए आपके यहां रुक भी सकते हैं। आपको उनके सत्‍कार के लिए तैयार रहना होगा। आज व्‍यापारियों और नौकरीपेशा को भी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। भाग्‍य 69 फीसदी साथ देगा।

कर्क:
आज चंद्रमा की राशि में उत्‍तम योग के साथ विशेष उत्‍तम संपत्ति का लाभ होता दिख रहा है। आज आपके हाथ में आय और व्‍यय दोनों बराबर मात्रा में होते नजर आ रहे हैं। परिवार के लोगों से किसी बात पर विवाद होने की आशंका है। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार प्राप्‍त होगा। बहुत समय से रुके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करेंगे तो लाभ होगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

सिंह:
आज राशि का स्‍वामी सूर्य भाग्‍य वृद्धि में सहायह सिद्ध हो रहा है। आज कार्यक्षेत्र में आपके काम में इजाफा हो सकता है और आपको नई व महत्‍वपूर्ण जिम्‍मेदारी उठानी पड़ सकती है। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्टा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। दांपत्‍य जीवन में आपको लाभ होगा। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

कन्या:-
आज का दिन संभव है कि आपको कुछ लोगों की मदद करनी पड़े। इसमें भी लाभ आपका ही होगा और आपको पुण्‍य की प्राप्ति होगी। ऐसे लोग आगे भी आपके काम आएंगे। उदार मन से सेवाभाव के साथ काम करें। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक होगा। बहस व टकराव से बचें। किसी कार्य की पूर्ति से मन प्रसन्‍न रहेगा। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

तुला:
आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और मन में संतोष का भाव होगा। आज का दिन आनंद में बीतेगा। परिवार में दोस्‍तों के आगमन से हंसी-ठहाके लगेंगे। आज आपके सौंदर्य में वृद्धि होगी और लाभ प्राप्‍त होगा। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक से कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं और अपने कार्य समय से पूर्ण करें। आज भाग्‍य 82 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:-
आज का दिन आपके लिए काफी उपयोगी साबित होने वाला है। बहुत समय से जिस योजना पर कार्य शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, उसकी आज शुरुआत हो सकती है। किसी की सलाह से आज आपको लाभ होता नजर आ रहा है। परिवार में संतुलन के साथ मेलमिलाप रहेगा और खुशी व शांति से दिन बीतेगा। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।

धनु:
आज आपकी राशि के लिए इस प्रकार के संयोग बन रहे हैं कि आपको रुपये-पैसे के साथ करियर के मामलों में भी लाभ होगा। अगर आप व्‍यापारी हैं तो किसी डील में मुनाफा हो सकता है और यदि नौकरीपेशा हैं तो अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। आज आपको लंबे समय से चली आ रही किसी समस्‍या का स्‍थाई हल भी मिल सकता है। आज भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।

मकर:
आज आपके राशि स्‍वामी शनि की स्थिति आपके लिए विशेष रूप से व्‍यस्‍तता का संकेत दे रहे हैं। व्यापार व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें, हो सकता है आगे समय न मिलें। परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलता रहेगा। संतान की ओर से भी आपको संतुष्टि रहेगी। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:-
आज आपके लिए भाग्‍य में वृद्धि का दिन है और परिवार को सुख समृद्धि प्राप्‍त होगी। शत्रु परास्‍त होंगे और व्‍यापार में भी खासा लाभ होगा। महिलाओं के लिए भी आज का दिन खास होगा। उनकी कोई बात आज पूरी हो सकती है और सम्‍मान मिलेगा। आज का दिन सर्वत्र विजय विभूतिदायक साबित होता दिख रहा है। आज भाग्‍य 85 फीसदी साथ देगा।

मीन:-
आज आपकी राशि में लाभ योग हैं और कार्य पूर्ण होने का दिन है। वरिष्‍ठजनों से मार्गदर्शन प्राप्‍त होगा और परिवार में हर्ष छाया रहेगा। कहीं से आपको रुके धन की प्राप्ति होने से मन प्रसन्‍न रहेगा और शुभ व्‍यय से संतोष की प्राप्ति होगी। दिन की शुभता से आपके मन में चल रही योजनाओं को भी बल मिलेगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking