कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया पुलिस और ए0एन0टी0एफ0 थाना बाराबंकी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो अंतरप्रांतीय सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 2.505 किलोग्राम हेरोइन (अनुमानित कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये) तथा 11,040 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विनोद साहनी पुत्र स्व0 खेदू साहनी निवासी गुदरा, थाना मझौलिया, जनपद पश्चिमी चम्पारण (बिहार) तथा राहुल कुमार पुत्र धनुकधारी दांगी निवासी गिद्धौर, थाना गिद्धौर, जनपद चतरा (झारखण्ड) के रूप में हुई है।इस संबंध में थाना कसया पर मु0अ0सं0 197/2026 धारा 8/21/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट, 1985 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार तस्करों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे दोनों मिलकर अफीम खरीदते थे और उससे हेरोइन तैयार कर ऊंचे दामों पर अलग-अलग ग्राहकों को बेचते थे। इसी धंधे से वे मोटा मुनाफा कमाते थे। उन्होंने बताया कि इस बार भी वे हेरोइन तैयार कर ग्राहकों की तलाश में कुशीनगर आए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही दबोच लिया।
पुलिस को पूछताछ में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर तस्करी के नेटवर्क के आगे और पीछे जुड़े लोगों (फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज) की तलाश में कार्रवाई तेज कर दी गई है।
इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह (थाना कसया), उप निरीक्षक सूरज सिंह, उप निरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह, उप निरीक्षक मनीष कुमार दुबे (ए0एन0टी0एफ0 बाराबंकी), उप निरीक्षक राहुल कुमार सिंह (थाना कसया), हेड कांस्टेबल मिथिलेश तिवारी तथा आरक्षी अर्जुन कुमार का विशेष योगदान रहा।
कुशीनगर पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक बड़ी और प्रभावी उपलब्धि माना जा रहा है।
कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…
कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…