News Addaa WhatsApp Group

बह्मलीन परमहंस जी महाराज के प्राकट्योत्सव पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 15, 2024  |  7:55 PM

25 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बह्मलीन परमहंस जी महाराज के प्राकट्योत्सव पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

रामकोला/कुशीनगर । परम अलौकिक श्री श्री 1008 स्वामी परमानंद जी महाराज के प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में सभी धर्मों के आस्था का केंद्र श्री श्री 1008 परमहंस स्वामी भगवानानंद जी महाराज आश्रम सनातन विश्व दर्शन मंदिर,रामकोला धाम में मंगलवार को सत्संग एवं प्रवचन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में महाराज के अनुयायियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में...

प्राकट्योत्सव के मौके पर ब्रह्मलीन महाराज के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर त्रिशूल पूजन किया।इसके साथ अनेक साधु-संतों ने विधिवत पूजन अर्चन किया।

इस अवसर पर कोने-कोने से आए अनुयायियों सहित क्षेत्र के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में स्वामी निर्भयानंद उर्फ बहादुुर बाबा , मिर्जापुर से कुबेरानंद महाराज जी , मधवापुर से सिद्धनाथ बाबा, सुदर्शन बाबा, झांसी से संतोष महाराज, लोकेश बाबा आदि संत-महात्मा सहित पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रसिद्ध नारायण सिंह उर्फ बाबा सिंह तथा विद्याधर सेठ ,बह्मचारी राजेन्द्र जी,धनंजय प्रजापति आदि साधु- संतों के अलावा पूर्व विधायक मदन गोविंद राव, अजय गोविन्द राव,एडवोकेट संजीव सिंह, राकेश गोविन्द राव, सत्यपाल गोविंद राव, लालबहादुर गोविन्द राव, प्रिन्स गोविन्द,राजेश्वर गोविन्द राव,  बह्माशंकर चौधरी, दिनेश मल्ल,शंकर मद्धेशिया, सहित एस.आइ. रामबदन चौहान, एस0 आइ0 दुर्गेश यादव, हे0का0 लक्ष्मण सिंह आदि सहित हजारों की तादाद में लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मंदिर के व्यवस्थापक व संरक्षक रंगनाथ बाबा ने कार्यक्रम की सफलता पर महराज जी के अनुयायियों के प्रति आभार जताया।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking