खड्डा/कुशीनगर। उप गन्ना आयुक्त देवरिया व जिला गन्ना अधिकारी कुशीनगर के निर्देशन मे आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा ग्राम लखुआ बाजार टोला में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में बाबू गेंदा सिंह गन्ना प्रजनन एवं अनुसन्धान संस्थान सेवरही से आये कृषि वैज्ञानिकों ने रोग नियंत्रण, कीट पतंगों से सुरक्षा आदि के बारे में जानकारी साझा किया।
कृषि वैज्ञानिक डा. सत्येंद्र व डा. वाई. पी. भारती, वरिष्ठ गन्ना निरीक्षक खड्डा पवन पटेल ने किसान गोष्ठी में प्रतिभाग करते हुए किसानो को रोग, कीट, तथा बरसात से गिरे गन्ने की बंधाई करने आदि की जानकारी दी और लोगों को रोगों के बारे में विशेष जानकारी दी।
इस अवसर पर चीनी मिल के केन हेड सुधीर कुमार, उप प्रबंधक शेर बहादुर सिंह, सहायक प्रबंधक संदीप कुमार, गन्ना अधिकारी मुन्ना सिंह सहित किसान बलवंत, मनीष, राजकुमार सहित सैकड़ो किसान उपस्थित रहे, साथ ही चीनी मिल के एरिया में फील्ड विजिट कर बरसात से गिरे गन्ने का भौतिक निरीक्षण किया गया।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…