हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह की मौजूदगी में आगामी त्यौहारों ईद व रामनवमी को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए क्षेत्र के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठक आहूत की गई।
इस बैठक में अधिकारियों ने मौजूदा लोगों से त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने में कही
कोई समस्या हो तो उसके बारे में अवगत कराने के लिए कहा गया परंतु मौजूद लोगों द्वारा कोई समस्या से अवगत नहीं कराया गया।सभी लोगों ने कहा कही कोइ समस्या नहीं है।इस दौरान उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह ने कहा कि त्यौहार आपसी भाई चारे का प्रतीक है सभी लोग आपस में मिल जुलकर त्यौहार मनावे।
क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है कोई नयी परम्परा का शुरू आत नहीं होगा पूर्व में जैसे त्यौहार मनाए जाते थे उसी भांति इस बार भी मनाया जाएगा।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे,एस एस आई आर सी सरोज,नगर चौकी इंचार्ज रुपेंद्र पाल सिंह,प्रमोद यादव,डा बब्लू खां,शाही फैजान खां,अजय राव रुस्तम अली,इरसाद अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…
सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…
खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने शुक्रवार को खड्डा…
कुशीनगर।थाना तमकुहीराज में नवागत प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपने…