खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने शुक्रवार को खड्डा तहसील में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिए। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनकनंदिनी शुक्रवार दोपहर बाद खड्डा तहसील पहुंची और सभागार में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
मिश्रौली की शाहजहां खातून, सोहरौना की कमरून, साहिना खातून, जिगना की खुशबुन, सिसवा गोपाल की सिंधू, रामपुर बगहा की उमा देवी, भेडिहरवा की बिंदू देवी, कोटवा कला की पूनम गौतम, छितौनी की इन्द्रानी देवी, टेंगरहा की प्रियंका, भुजौली की अनारसी देवी ने अपनी फरियाद दर्ज कराई। सदस्य ने पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुर्कहां का निरीक्षण किया और ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, प्रसुति कक्ष आदि का निरीक्षण किया। मंडल अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव की अगुवाई में एडवोकेट अजय चौहान, सभासद एवं एडवोकेट विनोद यादव आदि ने खड्डा सीएचसी पर महिला चिकित्सक की तैनाती करने की मांग की।
इस दौरान उपजिलाधिकारी रामवीर सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के डा.अमित श्रीवास्तव, डीएमसी नलिन सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.पारसनाथ सिंह, थानाध्यक्ष संदीप सिंह, राजू चौधरी आदि मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…