News Addaa WhatsApp Group

“आपका स्वास्थ्य, हमारी प्राथमिकता” : विधायक डॉ. असीम कुमार राय की पहल ने जीता लोगों का दिल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 25, 2025  |  8:14 PM

113 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
“आपका स्वास्थ्य, हमारी प्राथमिकता” : विधायक डॉ. असीम कुमार राय की पहल ने जीता लोगों का दिल

 

आज की हॉट खबर- तस्करों की चाल नाकाम : बिहार सीमा से पहले पकड़ी...

कुशीनगर।
तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा और स्वास्थ्य सेवा का अनोखा संगम देखने को मिला, जब क्षेत्र के विधायक डॉ. असीम कुमार राय ने शनिवार को बनरहा मोड़ स्थित मल्टी स्पेशलिटी क्लीनिक पर लोगों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया।

कार्यक्रम में सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य जांच और परामर्श का लाभ उठाया। मौके पर चिकित्सीय टीम ने भी विभिन्न बीमारियों से संबंधित जांचें कीं।

विधायक डॉ. राय ने बताया कि—

> “यह केवल एक पहल नहीं, बल्कि मेरा संकल्प है कि मैं एक जनप्रतिनिधि के साथ-साथ एक चिकित्सक के रूप में भी सदैव आपके स्वास्थ्य, सेवा और कल्याण के लिए समर्पित रहूं।”

 

उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसी प्रेरणा से वे निरंतर सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ क्षेत्र की जनता के बीच सक्रिय रहेंगे।

स्थानीय नागरिकों ने डॉ. राय की इस पहल की जमकर सराहना की और कहा कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में वे न केवल विकास कार्यों पर ध्यान दे रहे हैं, बल्कि जनता के स्वास्थ्य की चिंता भी कर रहे हैं।

संबंधित खबरें
चोरी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार
चोरी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर चोरी के दर्ज मुकदमे…

झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार
झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल
हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है,…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking