News Addaa WhatsApp Group

UP असेंबली चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान- सरकार बनी तो लोगों को हर महीने देंगे 300 यूनिट फ्री बिजली, किसानों के बकाया बिल होंगे माफ.

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 17, 2021  |  10:35 AM

567 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP असेंबली चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान- सरकार बनी तो लोगों को हर महीने देंगे 300 यूनिट फ्री बिजली, किसानों के बकाया बिल होंगे माफ.

यूपी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भी इस बार पूरी तैयारी के साथ उतरने जा रही है. दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की घोषणा के बाद यूपी के सियासी गलियारों में भूचाल आ गया है. लखनऊ में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ऐलान किया है कि यूपी की जनता अगर आम आदमी पार्टी को वोट देती है, तो आप की सरकार बनने के 24 घंटों के भीतर घरेलू बिजली फ्री कर दी जाएगी. सिसोदिया ने कहा कि यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल में लोग महंगे बिजली बिलों से परेशान हैं और खासकर किसान दुखी हैं, जिन्हें महंगी बिजली मिल रही है.

आज की हॉट खबर- बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी...

सिसोदिया ने लोगों से कहा कि आपका वोट इस समस्या को सुलझा सकता है. अगर आप हमें वोट देंगे तो इस समस्या से निजात छुटकारा मिल जाएगा. सिसोदिया ने यह भी कहा कि अगर आम आदमी पार्टी सत्ता में आती है तो राज्य के हर किसान को खेती के लिए बिजली का कोई शुल्क नहीं देना होगा.

चाहे कितनी भी बिजली की जरुरत हो, बिजली बिल आएगा जीरो
सिसोदिया ने कहा कि चाहे जितनी भी बिजली की ज़रूरत हो, किसानों का बिजली बिल ज़ीरो आएगा. सिसोदिया ने कहा कि यूपी में 5 से 10 हज़ार कमाने वाले लोगों के यहां बिजली बिल लाखों रुपये के आ रहे हैं और लोग सुसाइड तक कर रहे हैं. ऐसे सैकड़ों लोग हैं, जो इस तरह से त्रस्त हैं.

पावर कट की समस्या भी होगी खत्म
सिसोदिया ने एक वीडियो जारी करते हुए अपना पूरा बयान दिया और राज्य के कई मामलों का हवाला देते हुए बताया कि किस तरह लोग बिजली बिलों के चक्कर में आत्महत्या कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में सिर्फ बिजली बिलों की ही नहीं बल्कि पावर कट की समस्या भी सुलझी है. केजरीवाल सरकार का यही कारनामा आप यूपी में भी करके दिखाएगी.

वहीं आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में पूछे जाने पर सिसोदिया ने कहा कि जब समय आएगा, तब पार्टी इस बारे में निर्णय लेकर बताएगी. उन्होंने कहा कि पार्टी अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रही है.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking