News Addaa WhatsApp Group Join करें

आरपीआईसी कान्वेंट में पुरस्कार वितरण समारोह

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 17, 2025  |  6:51 PM

214 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आरपीआईसी कान्वेंट में पुरस्कार वितरण समारोह WhatsApp
Responsive image
  • होनहार छात्र छात्राओं को मिले मेडल

खड्डा, कुशीनगर। गुरुवार को आरपीआईसी कान्वेंट स्कूल मठियां (खड्डा) में गुरुवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेड़ल एवं ट्रॉफी के साथ साथ नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय दुबे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में खड्डा नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा और डा. नीलेश मिश्रा रहे।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

कार्यक्रम की शुरुआत सांसद विजय कुमार दुबे द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं मल्यार्पण कर किया गया। प्रथम पुरस्कार धनराशि 11 हजार, द्वितीय पुरस्कार 71 सौ एवं तृतीय पुरस्कार 51 सौ रूपए उत्कृष्ट स्थान पाने वाले छात्रों को सांसद विजय कुमार दुबे द्वारा प्रदान किए गए। विद्यालय के संरक्षक महंथ तिवारी ने बच्चों के बेहतर एवं स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय प्रबंधक ई.नीरज कुमार तिवारी एवं सह- प्रबंधक धीरज कुमार तिवारी एवं प्रधानाचार्य एसपी सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान करते हुए आभार व्यक्त किया। मेडल और पुरस्कार पाकर होनहारों के चेहरे खिल उठे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking