News Addaa WhatsApp Group

Aarogya Setu ऐप किसने बनाया? CIC के नोटिस के बाद सरकार ने दिया जवाब

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 29, 2020  |  2:36 PM

671 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Aarogya Setu ऐप किसने बनाया? CIC के नोटिस के बाद सरकार ने दिया जवाब

Aarogya Setu ऐप पहले भी विवादों में रहा है. अब एक फिर से इस ऐप को लेकर विवाद है. सवाल ये है कि Aarogya Setu ऐप को बनाया किसने?

आज की हॉट खबर- हाईवे पर भ्रष्टाचार की काली परछाई गोरखपुर परियोजना निदेशक पर...

रिपोर्ट्स आई कि मिनिस्ट्री ने ये RTI दाखिल होने के बावजूद ये जानकारी देने से इनकार किया कि Aarogya Setu ऐप को बनाया किसने है.

CIC ने शो कॉज नोटिस जारी किया और इसके बाद सरकार की तरफ़ एक स्टेटमेंट जारी कर दिया गया है. सरकार ने कहा है कि इस ऐप सरकार ने प्राइवेट सेक्टर के साथ मिल कर तैयार किया है.

नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर यानी NIC, मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स के तहत आती है. RTI से ये खुलासा हुआ की सरकार की इस एजेंसी के पास ये जानकारी नहीं है कि Aarogya Setu ऐप किसने बनाया.

नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर ने इस RTI के रिप्लाई में कहा था कि उसके पास जानकारी नहीं है. इनफॉर्मेटिक्स सेंटर सरकारी एजेंसी है जो सरकार की वेबसाइट और ऐप्स बनाती है. आरोग्य सेतू ऐप के डेवेलपर के तौर पर NIC का ही नाम है.

RTI के रिप्लाई के बाद CIC ने नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर यानी NIC को शो कॉज नोटिस भी दिया.

सेंट्रल इन्फ़ॉर्मेशन कमीशन यानी CIC ने RTI दाखिल होने के बाद NIC से ये भी क्लियर करने को कहा कि अगर Aarogya Setu के डेवेलपर के तौर पर NIC है तो उनके पासे ये जानकारी क्यों नहीं है कि इस ऐप को किसने बनाया है.

शो कॉज नोटिस के बााद अब आरोग्य सेतू ऐप को लेकर सरकार का जवाब आ चुका है.

ये है सरकार का स्टेटमेंट

सरकार की तरफ़ से जारी किए गए स्टेटमेंट में कहा गया है, ‘Aarogya Setu ऐप को 21 दिन के अंदर रिकॉर्ड टाइम में तैयार किया गया था, ताकि लॉक्डाउन के रेस्ट्रिक्शन में इससे कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का काम लिया जा सके. इस ऐप को इंडस्ट्री के बेस्ट माइंड, एकेडमिया और सरकार ने मिल कर बनाया है’

सरकार की तरफ़ से जारी किए गए स्टेटेमेंट में ये भी कहा गया है कि भारत में Covid-19 महामारी में Aarogya Setu के रोल को लेकर किसी मन में कोई संदेह नहीं होना चाहिए.

सरकार द्वारा जारी किए गए इस स्टेटमेंट में कहा गया है कि 26 मई 2020 को Aarogya Setu ऐप को सोर्स कोड पब्लिक किया गया है. Aarogya Setu ट्विटर हैंडल से भी इसे ट्वीट किया गया है.

संबंधित खबरें
कुशीनगर-बिहार सीमा पर अपराध पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी — दोनों राज्यों की पुलिस ने बनाई संयुक्त रणनीति
कुशीनगर-बिहार सीमा पर अपराध पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी — दोनों राज्यों की पुलिस ने बनाई संयुक्त रणनीति

  आज की हॉट खबर- हाईवे पर भ्रष्टाचार की काली परछाई गोरखपुर परियोजना निदेशक…

पानी के लिए नहर में खड़े होकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शनन
पानी के लिए नहर में खड़े होकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शनन

तुर्कपट्टी।नहर में पानी नहीं आने की वजह से,सब्जी,गन्ना, मक्का व मूँग की फसलें सूख…

नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप का कद बढ़ा गये नगर विकास मंत्री
नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप का कद बढ़ा गये नगर विकास मंत्री

नगर के विकास के लिए दिया आश्वासन सुकरौली। जनपद में आए नगर विकास व…

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष बने रामअवध यादव
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष बने रामअवध यादव

कुशीनगर। शुक्रुल्लाह अंसारी जिला अध्यक्ष के असमय मौत के बाद आज कुशीनगर में समाजवादी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking