News Addaa WhatsApp Group

आठ पिकप वाहनों से 34 पशु बरामद, आठ तस्कर गिरफ्तार ,पशु क्रूरता अधिनियम में दो मुकदमे दर्ज

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 25, 2025  |  8:35 PM

691 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आठ पिकप वाहनों से 34 पशु बरामद, आठ तस्कर गिरफ्तार ,पशु क्रूरता अधिनियम में दो मुकदमे दर्ज

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली हाटा पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए आठ पिकप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे कुल 34 राशि पशुओं को मुक्त कराया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 25 दिसंबर 2025 को चेकिंग अभियान के दौरान की गई। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर रोके गए पिकप वाहनों की तलाशी लेने पर उनमें भरे गए बीस भैंस तथा चौदह पाड़ा/पाड़ी बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्त पशुओं के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद सभी को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली हाटा पर
मु0अ0सं0 732/2025 एवं मु0अ0सं0 733/2025, धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद पशुओं को सुरक्षित स्थान पर भेजने की व्यवस्था की गई है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में मो. हुसैन अंसारी, नुरैन शाह, रामबेलास, रामप्रवेश यादव, प्रमोद कुमार गुप्ता, सितारे, अनुपम कुमार तथा गुड्डू तिवारी शामिल हैं। सभी अभियुक्त जनपद कुशीनगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।कार्रवाई के दौरान कुल आठ पिकअप वाहन —
UP 57 BT 0795, UP 57 BT 3837, UP 32 FN 3457, UP 52 F 8427,
UP 41 T 5341, UP 57 AT 0973, UP 57 BT 0961 एवं UP 57 AT 5892 —
को कब्जे में लिया गया है।

इस सफल अभियान को प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुमित कुमार, उपनिरीक्षक आनन्द मोहन सिंह यादव सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं जवानों ने अंजाम दिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में पशु तस्करी, अवैध परिवहन एवं पशु क्रूरता जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

> यह कार्रवाई न केवल पशु तस्करों के लिए कड़ा संदेश है, बल्कि कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में हाटा पुलिस की एक अहम उपलब्धि मानी जा रही है।

संबंधित खबरें
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking