कसया/कुशीनगर ( न्यूज अड्डा)। तथागत भगवान बुद्ध की अंतरराष्ट्रीय बौद्ध स्थली कुशीनगर में बनकर तैयार इंटरनेशनल एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उद्घाटन होते ही कुशीनगर के मेगा सिटी का सपना साकार होगा। जिसकी प्रतीक्षा में पूर्वांचल, बिहार व बौद्ध देश 74 वर्षों से थे। इसी के साथ पर्यटन, रोजगार, व्यवसाय की उन्नति के पंख लगने से कुशीनगर विकास का हब बन जाएगा
बता दें कि ब्रिटिश काल में वर्ष 1946 में सामूहिक महत्व को ध्यान में रखते हुए यहां पर हवाई पट्टी का निर्माण कराया गया था पूर्व की बसपा मुख्यमंत्री मायावती ने इस हवाई पट्टी के लिए जीव आधार के लिए 5 सितंबर 1995 को शिलान्यास किया उस समय के तत्कालीन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री व पर्यटन मंत्री गुलाम नबी आजाद ने टर्मिनल का शिलान्यास किया तब से इस हवाई पट्टी के विकास की कवायद चल रही थी लेकिन बीच में यह सिलसिला बंद हो गया था वर्ष 2008 की सरकार के बजट सत्र में चर्चा हुई और वर्ष 2012 में हवाई पट्टी के निर्माण हेतु तेजी आई व वर्ष 2013 में सपा सरकार में हवाई अड्डा के निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित की लेकिन कोई कंपनी सामने नहीं आई और वर्ष 2015 में एयरपोर्ट के 589.35 एकड़ भूमि पर एटीसी बिल्डिंग फायर स्टेशन चारदीवारी रनवे मार्ग आदि के निर्माण के लिए 197 करोड़ों रुपए जारी किए। वर्ष 2017में भाजपा के सरकार प्रदेश में बनने के बाद इस एयरपोर्ट से उड़ान की कवायद शुरू हुई और राइट कंस्ट्रक्शन लिमिटेड ने कसया हवाई पट्टी को अंतरराष्ट्रीय बनाने का निर्माण कार्य चालू किया। बाद में काम सुस्त पड़ गया और कार्यदायी संस्था ने धन ना होने का रोना रोया और वर्ष 2018 के अंत तक हवाई उड़ान की मंशा पर पानी फिरता नजर आने लगा। कुशीनगर से अंतरराष्ट्रीय उड़ान को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार ने बार बार बैठके की तब लगा कि बहुत जल्द इस एयरपोर्ट से उड़ान होगा। कुशीनगर सांसद विजय दुबे व पूर्व सांसद राजेश पांडे ने एयरपोर्ट के लिए काफी प्रयास किया जबकि विजय दुबे ने सदन में चार बार इस मामले को उठाया और स्थानीय विधायक रजनी कांत मणि त्रिपाठी बराबर लगे रहे और जनप्रतिनिधियों से लेकर शासन तक अपनी मांग करते रहे करोना काल में इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान को लेकर ग्रहण लग गया और कोविड-19का असर कम होते ही लोगों में उड़ान की आस जग गई और अब वह भी शुभ घड़ी आ गई और 20 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्रीय पर्यटन मंत्री अधिकारियों और नागरिकों के सामने देश को एक नए कलेवर का अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट सौंपेंगे
इस एयरपोर्ट को फोर सी केटेगरी का दर्जा मिला है। 21 किमी परिधि में बने इस एयरपोर्ट के रनवे पर पांच बोइंग एक साथ खड़े हो सकते हैं और छोटे व बड़े विमान आसानी से लैंडिंग कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय उड़ान से बौद्ध देशों, खड़ी देशों से उड़ान पर फोकस रहेगा। जिससे होटल, ट्रेवल्स आदि के क्षेत्र में तेजी से विकास की चर्चा है।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…