Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

भौतिक सत्यापन के बाद खाद्यान्न बितरण अपने उपस्थिति में कराए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी- प्रभाकर सिंह उपजिलाधिकारी

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Jul 10, 2024, 6:52 PM IST • अब तक 185 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर। उपजिलाधिकारी हाटा प्रभाकर सिंह ने बताया की दिनांक 08.07.2024 से 20.07.2024 के मध्य माह जुलाई, 2024 के सापेक्ष उचित दर दुकानों से एन०एफ० एस०ए० योजना का खाद्यान्न अन्त्योदय कार्डधारकों में प्रति कार्ड 35 किग्रा० खाद्यान्न (14 किग्रा० गेहूँ व 21 किग्रा० चावल) तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों में प्रति यूनिट 05 किग्रा० खाद्यान्न (02 किग्रा० गेहूँ व 03 किगा० चावल) निःशुल्क वितरण होगा। उक्त वितरण जिलाधिकारी द्वारा नामित पर्यवेक्षणीय अधिकारी की उपस्थिति में किया जाना है।

उचित दर दुकानों पर माह जुलाई, 2024 के सापेक्ष प्राप्त खाद्यान्न का तृतीय स्तर पर सत्यापन संबंधित ग्राम पंचायत के ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी द्वारा किया जाएगा। इनकी अनुपस्थिति में उक्त सत्यापन का कार्य क्षेत्रीय लेखपाल के द्वारा किया जाएगा । तहसील क्षेत्रान्तर्गत कार्यरत उचित दर दुकानों पर वितरण कराने हेतु नामित पर्यवेक्षणीय / नोडल अधिकारियों को अवगत कराया है कि वह अपने से सम्बद्ध दुकान पर उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति में उपरोक्तानुसार खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन करते हुए नियमानुसार वितरण कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने तहसील क्षेत्रान्तर्गत कार्यरत समस्त उचित दर विक्रेताओ को निर्देशित किया है कि उपर्युक्त अवधि में वितरित होने वाले उपरोक्त खाद्यान्न का वितरण नियमानुसार नामित पर्यवेक्षणीय / नोडल अधिकारी की उपस्थिति में ई-वेइंग लिंक्ड ई-पॉस मशीन के माध्यम से करना सुनिश्चित करें तथा वर्तमान में चल रहे वितरण की सूचना अपने सूचना पट्ट के अतिरिक्त अन्दर / बाहर मुख्य स्थानों पर (03 जगह) अनिवार्य रूप से भी चस्पा करेंगे।

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi