News Addaa WhatsApp Group

नपाप कुशीनगर भवन में चल रहा अखण्ड रामायण पाठ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 26, 2023  |  7:38 PM

35 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नपाप कुशीनगर भवन में चल रहा अखण्ड रामायण पाठ

कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के अध्यक्ष और सभासद पद के शनिवार को होने वाले शपथ व पदभार ग्रहण समारोह के पूर्व कार्यालय परिसर में नवनिर्वाचित अध्यक्ष किरन जायसवाल व उनके पति राकेश जायसवाल ने विधिवत पूजन अर्चन किया और पूजन कार्यक्रम का शुभारम्भ कराया। बीते 15 वर्षों बाद नगरपालिका कुशीनगर के अध्यक्ष पद पर भाजपा की किरन जायसवाल पत्नी राकेश जायसवाल अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई है। यह पहला अवसर है जब किसी अध्यक्ष द्वारा नगरपालिका भवन में पूजन अर्चन और रामायण पाठ कराया जा रहा है। आचार्य अवध नारायण, प्रेम नरायन तिवारी, अमर नाथ चौबे, राम किंकर तिवारी की देखरेख में अखण्ड पाठ शुरू हुआ। पूजन व आरती नवनिर्वाचित अध्यक्ष किरन जायसवाल व उनके पति राकेश जायसवाल ने किया। इस बार नगरपालिका कार्यालय का लुक बदल गया है और कार्यालय भवन को कक्षों को रंग रोगन व आकर्षक रूप से सजाया गया है।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

इस अवसर पर ईओ प्रेमशंकर गुप्ता, प्रभारी प्रधान लिपिक राजेश श्रीवास्तव, श्रवण तिवारी, उग्रसेन यादव, हरेंद्र यादव, अनुराग यादव, रिजवान, अमन, राजन, सिकन्दर, दिलीप, अनिल, काशी, राजकुमार आदि कर्मचारी आरती व पूजन में भाग लिए।

संबंधित खबरें
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking