News Addaa WhatsApp Group

अखिलेश यादव ने बताया में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ कब होंगे शामिल! बोले- सपा सीटों का बंटवारा होने के बाद कांग्रेस की यात्रा में शामिल होगी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 19, 2024  |  1:01 PM

12 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अखिलेश यादव ने बताया में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ कब होंगे शामिल! बोले- सपा सीटों का बंटवारा होने के बाद कांग्रेस की यात्रा में शामिल होगी

Akhilesh Yadav on Bharat Jodo Yatra: बीते साल बना INDIA अलायंस कई दलों के टूटने और साथ मिलकर चुनाव लड़ने के समझौते न हो पाने के चलते हिचकोले खा रहा है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने भी गठबंधन के सबसे बड़े दल कांग्रेस को तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ यूपी में पहुंच चुकी है। कांग्रेस ने सोमवार को दावा कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल होंगे। जयराम रमेश ने सोमवार को कहा कि “मुझे उम्मीद है कि वह कल यात्रा में शामिल होंगे। इससे पहले अपना दल नेता पल्लवी पटेल भी यात्रा में शामिल हुईं।

आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़...

वहीं, कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि अभी बातचीत चल रही है, उनके पास से लिस्ट आ गई है, हमने भी उन्हें लिस्ट दे दी है। जैसे ही सीटों का बंटवारा हो जाएगा, समाजवादी पार्टी उनकी न्याय यात्रा में शामिल होगी।

पहले शामिल नहीं होने की थी अटकलें
इससे पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख ने यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए कहा था कि वह अमेठी या रायबरेली में यात्रा में भाग लेंगे। हालांकि, दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत में कोई प्रगति नहीं होने के कारण ऐसी खबरें आई हैं कि सपा प्रमुख यात्रा से दूर रहेंगे।

आज अमेठी में रैली करेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी बाबूगंज में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि हम आज रात अमेठी में रुकेंगे और कल सुबह रायबरेली पहुंचेंगे। हम कल लखनऊ में और दिन में कानपुर में रहेंगे। उसके बाद 22 और 23 फरवरी को 2 दिन का आराम करेंगे।

इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को देश के युवाओं से अपने अधिकारों के लिए खड़े होने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश की संपत्ति और संसाधनों पर “अडानी और अंबानी जैसे लोगों” के बजाय युवाओं का प्राथमिक दावा होना चाहिए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अयोध्या के राम मंदिर में श्री राम लला की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित केंद्र पर हमला बोला और दावा किया कि ओबीसी, दलित और पिछड़े वर्ग के लोग, जो देश की कुल आबादी का 73 प्रतिशत प्रतिनिधित्व करने वाले लोग इस मेगा इवेंट के दौरान कहीं नजर नहीं आए।

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking