News Addaa WhatsApp Group

अक्षय तृतीया 10 मई को, जाने महत्व

Sanjay Pandey

Reported By:

May 8, 2024  |  6:43 PM

13 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अक्षय तृतीया 10 मई को, जाने महत्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष अक्षय तृतीया 10 मई शुक्रवार को है। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि शुक्रवार को मिल रही है अतः अक्षय तृतीया का पुण्य पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा।

इस वर्ष शुक्रवार का दिन रोहिणी नक्षत्र व सिद्धि योग मिल रहा है। इस दिन समुद्र स्नान व मध्याह्न काल में सत्तू,शर्करा,जल, फल, मिष्ठान (पंखा )आदि सामग्रियों के दान का विशेष महत्व शास्त्रों में बताया गया है। मध्याह्न काल में चन्द्रमा वृष के रहेंगे साथ ही रोहिणी नक्षत्र व सिद्धि योग रहेगा।
ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय ने बताया कि इसी दिन आदि शक्ति जगदम्बा जब बाल्यावस्था में थी उस समय ऋषियों ने उन्हें अक्षय पात्र दिया और यह वर भी दिया की इसमें रखा हुआ अन्न कभी भी पूर्ण रहेगा अतः जन साधारण को चाहिए की वो अक्षय तृतीता के दिन पीतल के पात्र में गोदुग्ध से खीर बनाकर भगवती अन्नपूर्णा को भोग लगाकर सभी परिवारीजनों को वितरित करें पश्चात उस पात्र में चावल या गेहू ( कनक ) भरकर रख दें परिणाम स्वरुप एक वर्ष तक घर में भोजन की कमी नहीं होगी व सबका आपसी सामंजस्य बना रहेगा ।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking