हाटा/कुशीनगर। नवरात्रि महोत्सव में आयोजित डांडिया डांस प्रतियोगिता में संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्राओं ने अपने अद्भुत प्रदर्शन से सबका मन मोह लिया। इस प्रतियोगिता में कुल आठ स्कूलों ने भाग लिया था। जहां संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्राओं ने बहुत ही सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया।
स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर एन मेरी ने बताया कि कुशीनगर स्थित कुशीनगर नवरात्रि महोत्सव में डांडिया नृत्य के लिए ऑनलाइन लाइक्स सपोर्ट के माध्यम से प्रथम व द्वितीय स्थान चयन करना था जहां मेरे विद्यालय के छात्राओं द्वारा बहुत ही सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया गया जिससे जनमत के द्वारा मिले सपोर्ट व प्यार से इस प्रतियोगिता में स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि हमारे छात्राओं की कड़ी मेहनत और प्रतिभा का परिणाम है। सिस्टर एन मेरी ने कहा कि हमें अपने छात्र छात्राओं पर गर्व है।
जहां उन्होंने अपने प्रदर्शन से स्कूल का नाम रोशन किया है।वही स्कूल के छात्रों ने अपने अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया और कहा, “हमें अपने स्कूल और परिवार का समर्थन मिला, जिसके कारण हमें यह उपलब्धि मिली है।वहीं इस सुंदर नृत्य प्रस्तुत करने पर सोशल मीडिया के माध्यम से स्कूल समुदाय में खुशी की लहर है।और सभी लोग इस सफलता के लिए बच्चों को बधाई दे रहे है।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…