News Addaa WhatsApp Group

अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार चोरी की मोटरसाइकिलों संग दो शातिर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 18, 2025  |  5:49 PM

429 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार चोरी की मोटरसाइकिलों संग दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले की रविन्द्रनगर धूस पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में अंतरजनपदीय वाहन चोरी गैंग का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की गई है। पुलिस ने चार चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को थाना रविन्द्रनगर धूस पुलिस एवं स्वाट टीम ने थाना क्षेत्र से दो सक्रिय मोटरसाइकिल चोरों को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जितेन्द्र साहनी पुत्र लाठी उर्फ तुफानी, निवासी चैनपुर थाना कोठीभार जनपद महाराजगंज तथा कलीम अंसारी पुत्र रियाजुद्दीन अंसारी, निवासी सिसवा मठिया थाना रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों के संबंध में गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना रविन्द्रनगर धूस पर मु0अ0सं0-205/2025 धारा 303(2)/317(2)/317(4)/111(2)बी बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने खुलासा किया कि वे कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज तथा बिहार राज्य के विभिन्न सार्वजनिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें नेपाल व अन्य स्थानों पर बेच देते थे।

बरामद मोटरसाइकिलों का विवरण में यामाहा FZS (काला-नीला रंग), रजिस्ट्रेशन नं0 UP 57 AX 5559
– बजाज CT-100, बिना नम्बर
– HF डीलक्स, रजिस्ट्रेशन नं0 UP 53 BR 0849
– हीरो स्प्लेंडर प्लस, रजिस्ट्रेशन नं0 MH 12 PX 8630 शामिल हैं।

यहां बताना चाहूंगा कि इस कामयाबी को दिलाने में प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी थाना रविन्द्रनगर धूस मय टीम ,प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह स्वाट टीम, वरिष्ठ उप निरीक्षक जीत बहादुर यादव ,उप निरीक्षक महेन्द्र यादव ,उप निरीक्षक भारत विशाल ,उप निरीक्षक गणेश प्रजापति थाना रविन्द्रनगर धूस की भूमिका सराहनीय रही।

संबंधित खबरें
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking