कप्तानगंज/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चल रहे धरने के आठवें दिन विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकत्ताओं का सब्र टुट गया और वे स्वास्थ्य केन्द्र के मुख्य दरवाजे को घंटो तक बन्द कर धरना प्रदर्शन करती रहीं कि उस दौरौन एक आशा कार्यकत्ती बहोश हो गयी। मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी सहित स्वास्थ्य कर्मी ले जाकर कर ईलाज कराये। इसी क्रम में सूचना पाकर राज्य मंत्री व नवागत उप जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र पहुचें और उक्त आशा कार्यकर्ता का कुशल क्षेम पूछे व ऊचित ईलाज करने का निर्देश भी प्रभारी को दिये।
गुरुवार को सा.स्वा.केंद्र कप्तानगंज पर धरने दे रही आशा कार्यकर्त्ताओं का धैर्य का सब्र टुट गया और वे स्वा.केंद्र पर नारेबाजी करते हुए मुख्य गेट को बन्द कर धरने पर बैठ गयीं। इसी बीच हीरा मोती नाम की एक आशा कार्यकर्ता बहोश होकर गिर पड़ी जिस पर आन्दोलित आशाओं व स्वास्थ्य कर्मीयों में अफरा तफरी मच गयी। मौके पर पहुंचे चिकित्सा प्रभारी डा.एस के गुप्ता सहित स्वास्थ्य कर्मीओं ने ले जाकर भर्ती कर ईलाज शुरू किये। उसी क्रम में सूचना पाकर गौ सेवा उपाध्यक्ष व राज्य मंत्री अतुल सिंह व नवागत एसडीएम कप्तानगंज कल्पना जयसवाल मौके पर पहुंच कर उक्त आशा कार्यकर्ता का हाल चाल लिए तथा ऊचित ईलाज के लिए प्रभारी को निर्देशित किये।
तद्द उपरांत धरना स्थल पर पहुंच कर आशा कार्यकर्ताओं को धरना समाप्त करने के लिए अपनी बात रखी। जिस पर आन्दोलरित आशाओं ने इसे प्रदेश व्यापी आन्दोलन बताते हुए असमर्थता की बात कहीं। इसके उपरांत आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों का ज्ञापन राज्य मंत्री अतुल सिंह व एसडीएम कल्पना जयसवाल को सौपते हुए अपनी मांग, जैसे राज्य कर्मचारी का दर्जा,स्थाई मानदेय, दिलाने की बात कहीं जिस पर राज्य मंत्री ने मांगों को जायज बताते हुए शासन तक पहुंचlने का आश्वासन दियl समाचार लिखे जाने तक धरना जारी रहा।
इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष विन्द्रवती देवी संगीता देवी मंजू मिश्रा सरोज पासवान सरिता पाण्डेय प्रर्मिला प्रेम लता सहित सैकड़ो आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं l
रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…
कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…
कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…
तमकुहीराज, कुशीनगर। कुशीनगर जिले के तमकुहीराज क्षेत्र स्थित बी बी के एकेडमी, गाजीपुर के…