News Addaa WhatsApp Group

अनियंत्रित पिक अप ने ई रिक्शा में मारा जोरदार टक्कर, एक सवारी की हुई मौत, चालक रेफर

Ram Bihari Rao

Reported By:

Feb 3, 2025  |  8:26 AM

57 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अनियंत्रित पिक अप ने ई रिक्शा में मारा जोरदार टक्कर, एक सवारी की हुई मौत, चालक रेफर

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला तिराहे के पास सुबह 6 बजे के लगभग एक अनियंत्रित पिकअप ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतना जबरदस्त रहा कि ई रिक्शा के अंदर बैठे सवारी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा ई रिक्शा चालक के दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये हैं।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

प्राप्त समाचार के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नं0 11 शिव नगर ( दूधपियनी) निवासी गोरख कुशवाहा पुत्र बनवारी कुशवाहा उम्र लगभग 60 वर्ष प्रतिदिन की भांति अपनी जीविका के लिए रविवार को भी भोर में अपना ई रिक्शा लेकर रामकोला आ गया था। अपने ई रिक्शा पर सवारी बैठाकर निकलने वाला था कि शहीद गेट के समीप तिराहे पर घना कोहरा के बावजूद एक अनियंत्रित पिक अप तेज रफ्तार में आया और ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गया। जबरदस्त टक्कर होने की वजह से पिकअप पर बैठा सवारी और ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गये। तत्काल दोनों को सीएचसी रामकोला ले जाएगा। जहां चालक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरे को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर दोनों के परिजन पहुँच गये। पंचनामा के बाद पुलिस ने मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृत युवक की पहचान निखिल चौहान पुत्र रामाज्ञा चौहान उम्र 25 वर्ष सा0- बरवा खुर्द थाना रामकोला के रूप में हुई। जानकारी मिली है कि वह पूना से घर के लिए चला था और घर पहुंचने से पूर्व ही दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।घर में मातम पसरा हुआ है।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking