रामकोला/ कुशीनगर । अनूप कुमार श्रीवास्तव को भाजपा ने रामकोला मण्डल से एक बार फिर से मण्डल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौपी है।दूसरी दफा मण्डल अध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है तथा बधाई देने वालों का क्रम जारी है। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।
पार्टी के निर्देश पर रामकोला में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग और परिश्रम के बदौलत ही पार्टी ने मुझे दोबारा मण्डल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौपी है। मेरे लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ता एक परिवार के सदस्यों जैसे है। मेरा सदैव प्रयास रहेगा कि सभी कार्यकर्ताओं के जरिये संगठन को और मजबूत किया जाय और आगामी लोकसभा चुनाव में फतह हासिल किया जाय।
कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी, पूर्व जिपंस अरूण सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष रविंद्र प्रजापति, प्रेम तिवारी, मनोज गोविंद राव, प्रतीक श्रीवास्तव,मनोज दीक्षित, विशाल चंद, शैलेश सिंह, राजेश मिश्रा, निशांत शुक्ला, हरेंद्र प्रताप राव, नंदलाल गोंड, अमित कुमार दुबे, अमित गोविंद राव ,अखिलेश पाठक, शेष नाथ गोंड, राजन चौबे, प्रदीप मद्धेशिया, राजेन्द्र राव, महिला मोर्चा अध्यक्ष सिमला खरवार, गायत्री देवी, शत्रुघ्न चौरसिया, रविंद्र चौरसिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…