News Addaa WhatsApp Group

अतिरिक्त समय में छपरा की जीत, रामराज ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में किया प्रवेश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 6, 2026  |  6:06 PM

429 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अतिरिक्त समय में छपरा की जीत, रामराज ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में किया प्रवेश

तरयासुजान, कुशीनगर।
रामराज ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता तरयासुजान के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में दर्शकों को रोमांच से भर देने वाला खेल देखने को मिला। यह मुकाबला किशनगंज बिहार और छपरा बिहार के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने शुरू से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया।
मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों ने एक-दूसरे के गोल पोस्ट पर कई शानदार हमले किए, लेकिन मजबूत डिफेंस और गोलकीपरों की सतर्कता के चलते मध्यांतर तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में भी बराबरी का संघर्ष जारी रहा और निर्धारित समय तक स्कोर शून्य-शून्य बना रहा।
इसके बाद मैच को अतिरिक्त समय में ले जाया गया, जहां छपरा बिहार की टीम ने बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन करते हुए एक शानदार गोल दाग दिया। इसी गोल के साथ छपरा ने मुकाबला अपने नाम कर लिया और प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश सुनिश्चित किया।
सेमीफाइनल मैच के मुख्य अतिथि भावना हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. विनय राय, डॉ. आलोक राय, कृष्ण कुमार राय, संजय राय एडवोकेट एवं राजीव राय रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रताप राय तथा आयोजक अंशु तिवारी ने खिलाड़ियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
मैच का सफल व रोचक संचालन उद्घोषक एवं ग्राम सभा पथराव के भावी प्रधान प्रत्याशी संतोष कुमार मिश्र ने अपनी प्रभावशाली कमेंट्री से किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमोद ओझा, हरिकेश रावत, वसीम सर, राजेश सिंह, अशोक केडी, अमर शर्मा, संतु ओझा, अमित तिवारी, कृष्ण वर्मा, सहाबुद्दीन, अंजन तिवारी सहित अन्य सहयोगियों की भूमिका सराहनीय रही।
मैच के अंत में दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ दोनों टीमों के खेल की प्रशंसा की।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

संबंधित खबरें
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking