मथौली बाजार/कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र के झांगा खैरटवा मार्ग पर बुधवार शाम लगभग 6:30 बजे पैकौली बावन गांव के समीप अनियंत्रित बाइक की ठोकर एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी और दो घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर थाने ले गयी और घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी हाटा ले गयी।
जानकारी के अनुसार गांव पैकौली बावन थाना हाटा निवासी लालदीन अंसारी उम्र लगभग 60 वर्ष व उसी गांव की तारामती पत्नी मल्लू बकरी चरा कर घर आ रहे थे अभी वह पैकौली गांव के समीप पहुँचे थे कि झांगा से खैरटवा की तरफ जा रहे अजय राजभर पुत्र फौजदार राजभर उम्र लगभग 28 वर्ष गांव झांगा बाजार थाना हाटा निवासी की अनियंत्रित बाइक से ठोकर लग गयी जिसमें लालदिन अंसारी की मौके पर ही मौत हो गयी।
ठोकर से घायल महिला को परिजन निजी साधन से इलाज के लिए अस्पताल ले गये। बाइक सवार भी बुरी तरह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए एम्बुलेंस से सीएचसी हाटा ले गए।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…