News Addaa WhatsApp Group

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Dec 5, 2024  |  8:22 PM

64 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन
  • बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं — पी.एन पाठक, विधायक कुशीनगर

कसया। बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हो रहे हमले और इस्कान मंदिर के पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के विरोध में हिन्दू रक्षा संघर्ष समिति कुशीनगर द्वारा बुद्धा पार्क रवींद्रनगर में हजारों लोगों ने विशाल आक्रोश प्रदर्शन कर कड़ा विरोध किया और ज्ञापन भी सौंपा।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार”...

इसमें भारत सरकार से पड़ोसी देश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की गई। लोगों ने भारत सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की है। कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक भी हजारों लोगों व काफिला लेकर प्रदर्शन स्थल पहुंचे। इस दौरान लोगों ने जय श्री राम और बांग्लादेश होश में आओ समेत बांग्लादेश मुर्दाबाद के नारे लगाए।
गुरुवार को रविन्द्र नगर के पास स्थित बुद्धा पार्क में विरोध प्रदर्शन करते हुए हजारों हिंदुओं ने एक स्वर से कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले तत्काल बंद हों और कृष्ण दास की गिरफ्तारी पूरी तरह से अलोकतांत्रिक और मानवाधिकारों का हनन है।

चिन्मय कृष्ण दास की अविलंब रिहाई की मांग की और भारत सरकार से सख्त कदम उठाने को कहा। इस प्रदर्शन में हिन्दू संगठनों समेत आरएसएस और भाजपा से भारी संख्या में लोग शामिल हुए।
कुशीनगर विधायक पी. एन पाठक ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले तत्काल बंद हों और बांग्लादेशी हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार अक्षम्य है। हम धर्म पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे।बांग्लादेश सरकार को हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

इस दौरान जिला प्रचारक आरएसएस प्रवीण, जिला कार्यवाह आरएसएस देवेंद्र, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल,विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रकाश सिंह, मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव,राज पाठक, अमित मालवीय, सभासद सूर्यनाथ यादव,संजीव दुबे, अनुराग पांडेय, किरण सिंह, नूतन दुबे समेत हजारों लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी

खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने शुक्रवार को खड्डा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking